Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Aug 09, 2024, 08:50 PM (IST)
YouTube अपने यूजर्स की सुविधा के लिए पिछले कई महीनों से नए-नए फीचर्स की टेस्टिंग कर रहा है। इनमें से एक स्लीप टाइमर है। इसके आने से फोन पर चल रही वीडियो खुद ब खुद पॉज हो जाएगी। कंपनी का मानना है कि यह फीचर उन यूजर्स के बहुत काम आएगा, जो अक्सर वीडियो देखते-देखते सो जाते हैं। इससे फोन की बैटरी और डेटा दोनों की खपत कम होगी। यह यूजर्स के बहुत काम आएगा। और पढें: YouTube लेकर आया नया फीचर, प्लेटफॉर्म से एक बार में हट जाएंगे सारे शॉर्ट्स
टेकक्रंच ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि YouTube के प्रीमियम यूजर्स के लिए स्लीप टाइमर फीचर आने वाला है। इसके जरिए तय समय पर वीडियो अपने आप रुक जाएगी। इसमें यूजर्स को 10 मिनट, 15 मिनट, 20 मिनट, 30 मिनट, 45 मिनट और 60 मिनट का टाइमर सेट करने को मिलेगा। और पढें: YouTube पर आसानी से मिल जाएंगी पसंदीदा वीडियो, आ रहा काम का फीचर
रिपोर्ट में आगे यह भी बताया गया कि वीडियो के पॉज होने के बाद यूजर्स को स्क्रीन पर पॉप-अप दिखाई देगा, जिससे वे टाइमर को आगे बढ़ा सकेंगे। इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अपने स्मार्टफोन में यूट्यूब ओपन करना होगा। इसके बाद उन्हें ‘Try experimental new features’ ऑप्शन दिखाई देगा। यहां से स्लीप टाइमर का उपयोग किया जा सकेगा। और पढें: YouTube में एक साथ आ रहे कई फीचर्स, बदल जाएगा वीडियो बनाने और गाने सुनने का अंदाज
स्लीप टाइमर फीचर की टेस्टिंग की जा रही है। यह फीचर चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। उम्मीद है इस टूल को जल्द स्टेबल मोबाइल यूजर्स के लिए रिलीज किया जाएगा। फिलहाल, कंपनी की ओर से अभी तक फीचर की लॉन्चिंग को लेकर कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं दिया गया है।
यूट्यूब में स्लीप टाइमर फंक्शन के आने से पॉपुलर म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप Spotify को जोरदार टक्कर मिलेगी। बता दें कि स्पॉटिफाई में इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है।
यूट्यूब अपने प्लेटफॉर्म को एडवांस बनाने और क्रिएटर्स की सुविधा के लिए गूगल जेमिनी एआई टूल को लाने की तैयारी कर रहा है। इसके आने से वीडियो के टॉपिक से लेकर थम्बनेल तक के लिए सजेशन मिलेंगे। इसकी टेस्टिंग भी शुरू की जा चुकी है। फीडबैक के आधार पर इस फीचर को लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल, इसकी लॉन्चिंग को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे इस साल के अंत रोलआउट किया जाएगा।