comscore

YouTube में आए एक साथ कई फीचर, बदल जाएगा वीडियो देखने का अंदाज

YouTube यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक फीचर आए हैं, जो उनके वीडियो देखने के तरीके को पूरी तरह से बदल देंगी। इन सुविधाओं में मिनी प्लेयर और स्लीप टाइमर शामिल है। इसके अलावा, प्लेलिस्ट को भी अपडेट किया गया है।

Published By: Ajay Verma | Published: Oct 16, 2024, 03:26 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

YouTube ने अपने प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने के लिए कई फीचर्स को रिलीज किया है। इनका सपोर्ट मोबाइल और टीवी ऐप में मिलेगा, जिनमें मिनी प्लेयर से लेकर प्लेलिस्ट और स्लीप टाइमर तक शामिल है। इनसे यूजर्स का एक्सपीरियंस बेहतर होगा। ये सुविधाएं उनके बहुत काम आएंगी। आइए नीचे खबर में जानते हैं यूट्यूब के नए फीचर के बारे में विस्तार से… news और पढें: YouTube लेकर आया नया फीचर, प्लेटफॉर्म से एक बार में हट जाएंगे सारे शॉर्ट्स

Miniplayer

वीडियो स्ट्रीमिंग जाइंट यूट्यूब ने मिनी प्लेयर को अपडेट किया है। इस अपडेशन के बाद यूजर्स चल रही वीडियो के मिनीप्लेयर को आसानी से किसी भी कॉर्नर में प्लेस कर सकते हैं। पहले वीडियो मिनीमाइज होकर केवल एक ही कॉर्नर में रहती थी। प्लेयर को कहीं और प्लेस नहीं किया जा सकता था। news और पढें: YouTube पर आसानी से मिल जाएंगी पसंदीदा वीडियो, आ रहा काम का फीचर

Playlists

यूट्यूब में अब यूजर्स अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर प्लेलिस्ट तैयार कर सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को इनविटेशन लिंक क्यूआर कोड के जरिए भेजना होगा। इसके अलावा, यूजर्स को उनकी प्लेलिस्ट के लिए खुद या फिर AI तकनीक के जरिए बनाए गए थम्बनेल लगाने की सुविधा मिलेगी। news और पढें: YouTube में एक साथ आ रहे कई फीचर्स, बदल जाएगा वीडियो बनाने और गाने सुनने का अंदाज

Sleep Timer

वीडियो प्लेटफॉर्म में स्लीप टाइमर को जोड़ा गया है। इस फीचर की मदद से वीडियो पॉज करने के लिए आप 10 मिनट तक के लिए टाइम सेट कर सकते है। इसके बाद वीडियो खुद ब खुद तय समय पर बंद हो जाएगी। इसका इस्तेमाल करने के लिए वीडियो सेटिंग में जाना होगा। इससे आपको खुद वीडियो पॉज करने की जरूरत पड़ेगी। इससे पहले इस फंक्शन को प्रीमियम यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया था।

Badges

YouTube बैज आए हैं। इससे क्रिएटर्स अपने उन प्रशंसक को बैज दे सकेंगे, जो चैनल के पेड मेंबर बनने, क्विज को सही तरीके से पूरा करने और टॉप लिस्नर बने हैं। ये बैज यू टैब में दिखाई देंगे। इस फीचर को आने वाले दिनों में सभी के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

YouTube TV

यूट्यूब टीवी ऐप को पूरी तरह से बदल दिया गया है। इसके इंटरफेस में कई बदलाव किए गए हैं। साथ ही, नए फीचर्स को जोड़ा गया है। इसमें चैनल पेज को भी एड किया गया है। इसमें आप क्रिएटर के पेज को देखने के साथ बिना वीडियो हाइड किए कमेंट भी पढ़ पाएंगे।