comscore

WhatsApp में आ रहा एक नया फीचर, जल्द भेज पाएंगे वीडिया मैसेज

WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है। इसकी मदद से अब वे वॉयस मैसेज के साथ-साथ वीडियो मैसेज भी सेंड कर पाएंगे।

techlusive.in Written By article news

Written By

Edited by |Published: Mar 24, 2023, 09:31 AM (IST)

Highlights

  • WhatsApp में भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ नए फीचर को रोल आउट किया जाएगा।
  • यूजर्स 60 सेंकड तक का वीडियो मैसेज रिकॉर्ड कर पाएंगे।
  • यह नया फीचर वॉयस मैसेज की तरह ही काम करेगा।

WhatsApp लगातार कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में कई सुविधाएं मिलती हैं। मैसेज करने के अलावा इस ऐप की मदद से यूजर्स एक दूसरे को वॉयस और वीडियो कॉल भी कर सकते हैं। साथ ही वॉयस मैसेज भी भेज सकते हैं। अब Meta के स्वामित्व वाला यह मैसेजिंग ऐप अपने यूजर्स के एक्पीरियंस को और भी मजेदार बनाने के लिए एक नई सुविधा लेकर आने वाला है। news और पढें: WhatsApp की चैट विंड का जल्द बदलेगा डिजाइन, नई शेप में देखने को मिलेंगे मैसेज

व्हाट्सऐप यूजर्स को जल्द ऐप में वॉयस के अलावा वीडियो मैसेज सेंड करने की सुविधा भी मिलेगी। भविष्य में आने वाले अपडटे के साथ कंपनी इसे रोल आउट करेगी। डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ते हैं। news और पढें: WhatsApp चैट में अब PDF फाइल्स डायरेक्ट होंगी ओपन और कर सकेंगे Edit, Adobe Acrobat के साथ मिलाया हाथ

WhatsApp Video Messages Feature

WhatsApp के अपकमिंग फीचर्स पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo के हालिया रिपोर्ट के अनुसार, TestFlight पर मौजूद iOS 23.6.0.73 update के लिए WhatsApp beta से पता चला है कि एक नया वीडियो मैसेज फीचर डेवलपमेंट फेज में है। अभी व्हाट्सऐप में यूजर्स को केवल वॉयस मैसेज भेजने की सुविधा मिलती है। हालांकि, भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ वे वीडियो मैसेज भी भेज सकेंगे। फिलहाल, कंपनी वीडियो मैसेज फीचर पर काम कर रही है। news और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

बना पाएंगे इतनी बड़ी वीडियो

इस नए फीचर्स की मदद से व्हाट्सऐप यूजर्स आसानी से 60 सेकंड तक की वीडियो रिकॉर्ड करके अपने कॉन्टैक्ट को भेज पाएंगे। इसके लिए उन्हें बस कैमरा आइकन पर क्लिक करना होगा। इससे यूजर्स को अपने दोस्तों के साथ बात करने का एक नया तरीका मिलेगा, जो उनकी बातचीत को मजेदार बनाएगा।

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसमें दिख रहा है कि यह नया फीचर किस तरह काम करेगा। यह नया फीचर भी बिल्कुल वॉयस नोट की तरह ही काम करता है। वीडियो मैसेज निश्चित रूप से भावनाओं और भावों को मैसेज से बेहतर ढंग से व्यक्त करने में मदद कर सकते हैं। एक वीडियो मैसेज भेजना एक वॉयस नोट से अधिक उपयोगी हो सकता है।

कोई भी देख पाएगा वीडियो मैसेज

ध्यान दें कि वीडियो मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होंगे। इसका मतलब है कि कोई भी, यहां तक कि व्हाट्सऐप, Meta और कोई भी प्रॉक्सी प्रदाता आपके द्नारा शेयर किए गए वीडियो मैसेज को नहीं पढ़ पाएगा। इसके अलावा, अतिरिक्त गोपनीयता के लिए वीडियो मैसेज को फॉर्वड और सेव करके नहीं रखा जा सकेगा। न ही उसका स्क्रीनशॉट ले पाएंगे।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

बता दें कि अभी यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ जारी किया जाएगा।