Written By Mona Dixit
Edited By: Mona Dixit | Published By: Mona Dixit | Published: Feb 01, 2024, 12:16 PM (IST)
WhatsApp लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है। दुनिया भर में इसका यूज किया जाता है। Meta के स्वामित्व वाला व्हाट्सऐप अपने यूजर्स की प्राइवेसी और सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए लगातार नए फीचर पर काम कर रहा है। व्हाट्सऐप के जरिए भी स्कैमर लोगों को फ्रॉड का शिकार बनाते हैं। कई ऐसे अकाउंट्स से यूजर्स को मैसेज आते हैं, जिनका यूज स्कैमर धोखाधड़ी करने के लिए करते हैं। हालांकि, व्हाट्सऐप में एक ऐसा फीचर मिलता है, जिससे आप किसी भी अकाउंट की रिपोर्ट कर सकते हैं। अगर आपको कोई भी अकाउंट सही नहीं लग रहा है तो आप ऐप के अंदर से ही उसकी रिपोर्ट कर सकते हैं। और पढें: Meta का बड़ा प्लान, Mark Zuckerberg बना रहे हैं एक खास AI Agent, रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा
अब कंपनी एक नए फीचर Automatic Account Report पर काम कर रहा है। इसके नाम से ही पता चल रहा है कि फीचर को अकाउंट की ऑटोमैटिक रिपोर्ट के लिए लाया जा रहा है। इसकी मदद से आप किसी भी अकाउंट की मंथली रिपोर्ट पा सकेंगे। इससे आपको पता चलेगा कि उसमें किस तरह की जानकारी आती है। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: Meta ने Facebook और Instagram पर रोल आउट करना शुरू किया AI Support Assistant, मिलेंगे ये बड़ा फायदा
व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी Automatic Account Report पर काम कर रही है। गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.24.3.30 update से इस फीचर के डेवलपमेंट की जानकारी सामने आई है। इसके जरिए अकाउंट की रिपोर्ट अपने आप क्रिएट हो जाएंगी। और पढें: Meta ने क्रिएटर्स को दिया पैसे कमाने का बड़ा ऑफर, Facebook पर करनी होंगी इतनी Reels पोस्ट
WABetainfo की रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है, जिसमें यह फीचर साफ-साफ दिखाई दे रहा है। स्क्रीनशॉट से पता चल रहा है कि यह फीचर अकाउंट और चैनल्स दोनों के लिए आ रहा है। इसे इनेबल करने पर व्हाट्सऐप अपने आप मंथली रिपोर्ट जेनरेट कर देगा, जिसमें अकाउंट और चैनल एक्टिविटी के बारे में जानकारी दी जाएगी।
हालांकि, ध्यान रखें कि अभी WhatsApp का यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ जारी किया जाएगा। पहले फीचर को टेस्टिंग के तौर पर इस फीचर को बीटा यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। उसके बाद यह स्टेबल वर्जन के लिए आएगा। हालांकि, इस फीचर के लिए अभी लोगों को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ेगा।