Published By: Mona Dixit | Published: Jan 13, 2023, 09:20 AM (IST)
WhatsApp पर लोगों को ब्लॉक करना बहुत आसान होने वाला है। भविष्य में व्हाट्सऐप यूजर को किसी भी कॉन्टैक्ट को ब्लॉक करने के लिए उसकी चैट ओपन करने की जरूरत नहीं होगी। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप इसके लिए नए शॉर्टकट ला रहा है ताकि कॉन्टैक्ट को आसानी से और जल्द ब्लॉक किया जाए। और पढें: WhatsApp में जल्द होगा बड़ा बदलाव, यूजर्स को मिलेंगी पहले से ज्यादा GIF
कल WABetainfo की रिपोर्ट में बताया गया था कि कंपनी एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है, जो यूजर्स को चैट लिस्ट में ही ब्लॉक करने का ऑप्शन देगा। वहीं, अब नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि व्हाट्सऐप नोटिफिकेशन में ब्लॉक का ऑप्शन देने पर भी विचार कर रहा है। आइये, जानें… और पढें: WhatsApp में जल्द आ सकता है ये कमाल का फीचर, आपकी चैटिंग को बना देगा सुपर आसान
WhatsApp के अपकमिंग फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp अपने यूजर्स को कॉन्टैक्ट को ब्लॉक करने के लिए एक अल्टरनेटर शॉर्टकट देने पर काम कर रहा है। कंपनी नोटिफिकेशन में रिप्लाई के साथ ही ब्लॉक का ऑप्शन देने की सोच रही है। और पढें: WhatsApp जल्द ला रहा है ये कमाल का फीचर, 15 मिनट में अपने आप डिलीट होंगे मैसेज
कल Android 2.23.2.4 Update के लिए WhatsApp beta से पता चला था कि एक नया फीचर डेवलपमेंट फेज में है, जिसके तहत चैट को ओपन किए बिना चैट लिस्ट से ही कॉन्टैक्ट को ब्लॉक किया जा सकेगा।
इसके अलावा, कंपनी एक और फीचर पर काम कर रही है। इससे व्हाट्सऐप मैसेज के नोटिफिकेशन के साथ ही यूजर्स को ब्लॉक करने के लिए ऑप्शन दिया जाएगा। रिपोर्ट में स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसमें साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि ऑप्शन कहां मिलेगा।
स्क्रीनशॉट के अनुसार, जब कोई व्हाट्सऐप कॉन्टैक्ट आपको मैसेज करेगा तो नोटिफिकेशन आने पर Reply और Mute ऑप्शन के बीच Block का विकल्प भी मिलेगा। जिस प्रकार आप रिप्लाई पर क्लिक करके नोटिफिकेशन से ही कॉन्टैक्ट को रिप्लाई कर देते हैं। वैसे ही ब्लॉक पर क्लिक करके उसे ब्लॉक भी किया जा सकेगा।
आपको व्हाट्सऐप ओपन करने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, यह ऑप्शन आपको तब ही मिलेगा, जब मैसेज किसी अनजान कॉन्टैक्ट से आया होगा यानी जिसका नंबर आपके मोबाइल में सेव नहीं होगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि कभी यूजर गलती से अपने किसी दोस्त या कॉन्टैक्ट को ब्लॉक न कर दे।
फिलहाल, यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है। भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ इसे पोश किया जा सकता है।