Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Apr 02, 2025, 06:45 PM (IST)
WhatsApp एक नया फीचर लाने पर काम कर रहा है। ब्रॉडकास्ट मैसेज के लिए एक नया नोटिफिकेशन सिस्टम आने वाला है, जो आपको बताएगा कि कितने लोगों को ब्रॉडकास्ट में मैसेज गया या नहीं गया। फिलहाल, यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ जारी किया जाएगा। इस फीचर के बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: WhatsApp Boss Scam: स्कैमर्स के निशाने पर हैं नौकरीपेशा लोग, .ZIP files भूलकर भी न करें डाउनलोड
WhatsApp के अपकमिंग फीचर पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट में अपकमिंग Chat broadcast limits के लिए नए आने वाले नोटिफिकेशन बार की डिटेल सामने आई है। गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.25.10.8 update से पता चला है कि WhatsApp चैट ब्रॉडकास्ट मैसेज सीमाओं के लिए नोटिफिकेशन सिस्टम पर काम कर रहा है। और पढें: WhatsApp Username बनाते समय इन बातों का नहीं रखा ध्यान, बाद में पड़ेगा पछताना
रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है, जिसमें यह फीचर साफ-साफ दिखाई दे रहा है। WhatsApp एक ऐसे फीचर के काम कर रहा है, जो यूजर्स को एक सेशन के दौरान भेजे गए ब्रॉडकास्ट मैसेज की संख्या के बारे में जानकारी देने की सुविधा देगा। इसे भविष्य के अपडेट में जारी किया जाएगा। आपकी जानकरी के लिए बता दें कि एक सेशन 30 दिनों तक चलता है। कोई यूजर अपना पहला ब्रॉडकास्ट मैसेज भेजता है तो एक महीने की समय सीमा चालू हो जाती है और अवधि के बाद अपने आप रीसेट हो जाती है। और पढें: iPhone यूजर्स के लिए भी WhatsApp ने टेस्ट करना शुरू किया ये खास फीचर
प्रत्येक सेशन के दौरान यूजर्स को एक निश्चित संख्या में ब्रॉडकास्ट मैसेज भेजने की सुविधा मिलेगी। यूजर्स को अपने यूज को ट्रैक करने में मदद करने के लिए, व्हाट्सऐप एक नोटिफिकेशन सिस्टम पर काम कर रहा है। यह चैट में सबसे ऊपर एक बार की तरह बनकर आएगा, जिसमें दिखाया जाएगा कि आप उस महीने में 30 में से कितने मैसेज भेज चुक हैं। ध्यान रखें अभी यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ जारी किया जाएगा।