comscore

WhatsApp Update: एंड्रॉयड समेत iOS यूजर्स को मिलेगा यह नया फीचर, वीडियो रिकॉर्ड करने में होगी आसानी

WhatsApp एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को आसानी से वीडियो रिकॉर्ड करने की सुविधा देगा। यह फीचर iOS के लिए भी आएगा।

techlusive.in Written By article news

Written By

Edited by |Published: Jan 16, 2023, 09:44 AM (IST)

Highlights

  • WhatsApp में जल्द यूजर्स को कैमरा मोड मिलेगा।
  • यह फीचर Android के साथ-साथ iOS के लिए भी लाया जाएगा।
  • इसकी मदद से यूजर्स वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए एक अलग मोड में स्विच कर पाएंगे।

WhatsApp पिछले साल की तरह इस साल भी कई नए फीचर्स लाने पर काम कर रहा है। Android के साथ-साथ iOS के लिए कुछ फीचर्स लाने की तैयारी में है। हालिया रिपोर्ट के अनुसार, Meta के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप एक कैमरा मोड पर काम कर रहा है ताकि यूजर्स जल्द और आसानी से वीडियो रिकॉर्ड कर सकें। इसे ऐप के लिए भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ पेश किया जाएगा। आइये, डिटेल में जानते हैं। news और पढें: WhatsApp की चैट विंड का जल्द बदलेगा डिजाइन, नई शेप में देखने को मिलेंगे मैसेज

WhatsApp Camera Mode Feature

व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर्स पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने for Android 2.22.24.21 update के लिए WhatsApp beta की रिपोर्ट में नए फीचर Camera Mode के बारे में बताया था। इसकी मदद से यूजर्स जल्द रिकॉर्डिंग करने के लिए एक अलग मोड में स्विच कर पाएंगे। news और पढें: WhatsApp चैट में अब PDF फाइल्स डायरेक्ट होंगी ओपन और कर सकेंगे Edit, Adobe Acrobat के साथ मिलाया हाथ

यह फीचर एंड्रॉयड के लिए WhatsApp Beta के प्रीवियस वर्जन पर रिलीज कर दिया गया है। अब TestFlight App पर उपलब्ध iOS 23.1.0.75 update के लिए WhatsApp beta से iOS पर इसके डेवलपमेंट के बारे में कुछ जानकारी सामने आई है। इसका मतलब है कि फीचर को एंड्रॉयड के साथ-साथ iOS के लिए भी लाया जाएगा। news और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

रिपोर्ट में स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसमें दिखा रहा है कि यह फीचर कैसे काम करेगा। स्क्रीनशॉट के अनुसार, यूजर्स को जल्द व्हाट्सऐप कैमरा और वीडियो मोड के बीच स्विच करने की सुविधा देने पर काम चल रहा है।

यूजर्स को मिलेगा यह नया ऑप्शन

फिलहाल, आपको एक वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए टैप और होल्ड करने की जरूरत होती है। एक लंबा वीडियो रिकॉर्ड करने के लिएयह तरीका सही नहीं है। हालांकि, अब इसको आसान बनाने के लिए कंपनी नया फीचर ला रही है। यह भविष्य में WhatsApp यूजर्स को केवल एक टैप के साथ वीडियो मोड में स्विच करने की सुविधा देगा। इससे वीडियो कैप्चर करना अधिक सुविधाजनक हो जाएगा।

iOS के लिए WhatsApp Beta पर अभी यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ पेश किया जाएगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इस नए फीचर पर भी हो रहा काम

इसके अलावा, कंपनी और भी कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है, जिसमें से एक ब्लॉक शॉर्टकट है। भविष्य में यूजर्स को व्हाट्सऐप कॉन्टैक्ट को ब्लॉक करने के लिए उसकी चैट ओपन करने की जरूरत नहीं होगी। उन्हें चैट लिस्ट में ही उन्हें ब्लॉक करने का ऑप्शन मिलेगा। साथ ही नोटिफिकेशन के साथ भी कंपनी ब्लॉक करने का ऑप्शन देगी।