comscore

WhatsApp का नया फीचर, अब वीडियो मैसेज को कर पाएंगे फॉर्वरड

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक ऐसा फीचर लेकर आया है, जो उन्हें इंस्टेंट वीडियो मैसेज को फॉर्वरड करने की सुविधा देगा। हालांकि, अभी इसे कुछ लकी यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है।

Published By: Mona Dixit | Published: Apr 26, 2024, 09:34 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक ऐसा फीचर लेकर आया है, जो उन्हें इंस्टेंट वीडियो मैसेज को फॉर्वरड करने की सुविधा देगा। हालांकि, अभी इसे कुछ लकी यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर रोल आउट कर दिया है। इसकी मदद से अब यूजर्स वीडियो मैसेज कोयू फॉर्वरड कर पाएंगे। मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप अपने यूजर्स को 60 सेकेंड तक का इंस्टेंट वीडियो मैसेज भेजने की सुविधा देता है। यूजर्स कैमरा आइकन पर लॉन्ग प्रेस करके वीडियो मैसेज रिकॉर्ड कर सकते हैं और तुरंत भेज सकते हैं। हालांरि, वे इसे अन्य कॉन्टैक्ट के साथ शेयर नहीं कर सकते हैं। news और पढें: Meta चुपके से लेकर आया खास App! टेक्स्ट लिखकर बना सकेंगे छोटे गेम्स और ऐप

सभी कॉन्टैक्ट को एक ही वीडियो मैसेज भेजने के लिए भी उन्हें सभी कॉन्टैक्ट की चैट ओपन करके इंस्टेंट वीडियो रिकॉर्ड करके भेजना होगा। अब नया फीचर इस प्रोसेस को आसान बनाने के लिए इंस्टेंट वीडियो मैसेज शेयर करने की सुविधा दे रहा है। आइये, डिटेल में जानते हैं। news और पढें: WhatsApp Username: सरकार की सख्ती के बाद अब Meta ने दी सफाई, बताया फीचर पूरी तरह से होगा ऑप्शनल

WhatsApp Video message forwarding Feature

व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने इस अपकमिंग फीचर की जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.24.9.30 update से पता चला है कि व्हाट्सऐप भेजने वाले इंस्टेंट वीडियो मैसेज को फॉर्वरड करने की सुविधा रोल आउट कर रहा है। news और पढें: WhatsApp पर AI Agent इस्तेमाल करना अब पड़ेगा महंगा, 1 अगस्त से बदलेगा चार्ज, बिजनेस यूजर्स पर पड़ेगा असर

यूजर्स का काम होगा आसान

रिपोर्ट में दिए गए स्क्रीनशॉट में भी यह फीचर देखने को मिल रहा है। वीडियो मैसेज को फॉर्वरड करने की सुविधा के बिना यूजर्स को या तो मैन्युअली एक नया वीडियो रिकॉर्ड करना पड़ता था या स्क्रीन रिकॉर्डिंग जैसे वर्कअराउंड का यूज करना पड़ता था। इस प्रोसेस को आसान बनाने के लिए यह नया फीचर लाया गया है। नया फॉरवर्ड फीचर यूजर्स के काम को आसान भी बनाएगा और उनको बेहतरीन एक्पीरियंस भी देगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

ध्यान रखें कि यह फीचर अभी केवल टेस्टिंग के तौर पर बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट हुआ है। भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ इसे स्टेबल वर्जन पर सभी के लिए रोल आउट किया जाएगा। अभी यूजर्स को इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। व्हाट्सऐप आगे आने वाले समय में चैनल और कम्यूनिटी के लिए कई नए फीचर्स जारी करेगा। कुछ ही टेस्टिंग चल रही हैं। कई फीचर अभी डेवलपमेंट फेज में है। इन सभी अपकमिंग फीचर्स के साथ WhatsApp और भी उपयोगी हो जाएगा।