comscore

WhatsApp यूजर्स को मिलेगा नया ऑप्शन, रिएक्शन नोटिफिकेशन को कर पाएंगे बंद

WhatsApp एक ऐसे फईचर पर काम कर रही है, जो यूजर्स को रिएक्शन नोटिफिकेशन मैनेज करने की सुविधा देगा। इसके लिए सेटिंग में एक नया ऑप्शन मिलेगा, जहां से यूजर्स नोटिफिकेशन डिसेबल कर पाएंगे।

Published By: Mona Dixit | Published: Apr 25, 2024, 09:58 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • WhatsApp एक ऐसे फईचर पर काम कर रही है, जो यूजर्स को रिएक्शन नोटिफिकेशन मैनेज करने की सुविधा देगा। इसके लिए सेटिंग में एक नया ऑप्शन मिलेगा, जहां से यूजर्स नोटिफिकेशन डिसेबल कर पाएंगे।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp लगातार नए-नए फीचर्स लाने पर काम कर रहा है। कुछ समय पहले आई खबर के अनुसार, व्हाट्सऐप के ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को स्टेटस अपडेट पर क्विक रिएक्शन की सुविधा देगा। अब मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को इस प्रकार की नोटिफिकेशन को मैनेज करने की सुविधा देगा। लेटेस्ट खबर में व्हाट्सऐप के Like Reaction Notification फीचर के डेवलपमेंट की जानकारी सामने आई है। आइये, डिटेल में जानते हैं। news और पढें: दुनियाभर में Instagram और Facebook हुआ डाउन, Twitter पर की यूजर्स ने शिकायत

WhatsApp Like Reaction Notification Feature

व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने Like Reaction Notification फीचर के बार में बताया है। रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद Android 2.24.9.29 update से पता चला है कि व्हाट्सऐप स्टेटस अपडेट पर क्विक रिएक्शन जैसी नोटिफिकेशन को मैनेज करने के लिए एक फीचर लाने पर काम कर रहा है। इसे भविष्य में आने वाले ऐप के अपडेट के साथ जारी किया जाएगा। news और पढें: FIFA World Cup 2026: Instagram, Facebook और WhatsApp को मिले फुटबॉल थीम फीचर्स

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसमें इस फीचर की झलक देखने को मिले रही है। स्क्रीनशॉट के अनुसार, व्हाट्सऐप अब यूजर्स को लाइक रिएक्शन के लिए आने वाली नोटिफिकेशन को डिसेबल करने की सुविधा देने के लिए एक नया ऑप्शन लेकर आ रहा है। इसके जरिए यूजर्स कंट्रोल कर पाएंगे कि उन्हें रिएक्शन नोटिफिकेशन चाहिए या नहीं। news और पढें: Meta का बड़ा ऐलान, Edits ऐप में जल्द आ रहा AI असिस्टेंट और Desktop सपोर्ट

इस कंट्रोल के साथ यूजर्स अपने नोटिफिकेशन एक्सपीरियंस को कस्टमाइज कर पाएंगे। यह यूजर्स को नोटिफिकेशन को फिर से इनेबल करने की सुविधा भी देगा।

सेटिंग में मिलेगा नया ऑप्शन

इसके लिए WhatsApp की सेटिंग में जाना होगा। इसके बाद नोटिफिकेशन सेक्शन के तहत उन्हें एक नया ऑप्शन Reaction Notifications का मिलेगा। इसके सामने एक टॉगल बना होगा। इस टॉगल पर क्लिक करके वे इसे डिसेबल कर पाएंगे। इस फीचर को डिसेबल करने के बाद आपके द्वारा भेजे गए मैसेज पर आए रिएक्शन के लिए आपको कोई नेटिफिकेशन नहीं मिलेगी।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Image Credit – (WABetainfo)

ध्यान रखें कि अभी व्हाट्सऐप का यह फीचर डेवपमेंट फेज में है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ जारी किया जाएगा। पहले फीचर को टेस्टिंग के लिए सिर्फ कुछ लकी बीटा यूजर्स को रोल आउट किया जाएगा। उसके बाद यह स्टेबल वर्जन के लिए आएगा।