comscore

हो जाएं तैयारी! WhatsApp में जल्द मिलेगा यह धमाकेदार फीचर

WhatsApp Tab for AI-powered chatbots फीचर अभी डेवलपमेंट में है। रिलीज से पहले ही कंपनी इस टैब के लिए एक वेलकम स्क्रीन पर भी काम कर रही है, जो यूजर्स को इसके यूज के बारे में डिटेल में बताएगी।

Published By: Mona Dixit | Published: Jan 28, 2025, 10:28 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp एक नया फीचर Tab for AI-powered chatbots लाने की तैयारी में है। लेटेस्ट रिपोर्ट से पता है कि कंपनी इस टैब के लिए एक वेलकम स्क्रीन फीचर लाने पर भी काम कर रहा है। इसकी मदद से यूजर्स को यह पता चलेगी कि वे कैसे AI-Powered Chatbots का यूज कर पाएंगे। इस वेलकम स्क्रीन पर व्हाट्सऐप के यूजर्स को एक बटन भी मिलेगा। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। news और पढें: WhatsApp में आया सबसे बड़ा अपडेट, अब iPhone और Android यूजर्स को मिलेंगे भर-भर के फीचर्स

WhatsApp Tab for AI-powered chatbots

WAbetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट में बताय गया है कि व्हाट्सऐप अपकमिंग फीचर AI-powered chatbots के लिए एक वेलकम स्क्रीन भी डेवलप कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.25.3.2 update से पता चला है कि व्हाट्सऐप एआई-संचालित चैटबॉट्स टैब के लिए एक Welcome Screen सुविधा पर काम कर रहा है। news और पढें: WhatsApp में प्राइवेट चैट कर दें Lock, जानें कैसे

स्क्रीन पर मिलेगा एक बटन

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट दिया गया है, जिसमें इस वेलकम स्क्रीन का लेआउट देखने को मिल रहा है। इस वेलकम स्क्रीन में AI पावर्ड चैटबॉट्स के बारे में बताया जाएगा। इससे यूजर्स समझ पाएंगे कि नए टैब को किसलिए लाया गया है। नया टैब यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध विभिन्न AI चैटबॉट तक पहुंचने और उन्हें एक्सप्लोर करने के तरीके के बारे में बताएगा। इसके अलावा, स्क्रीन पर एक खास बटन भी मिलेगा, इसके जरिए यूजर्स वेलकम स्क्रीन का रिव्यू करने के बाद मेटा द्वारा दिए गए चैटबॉट के साथ-साथ थर्ड पार्टी क्रिएटर द्वारा डेवलप किए गए चैटबॉट को एक्सप्लोर कर पाएंगे।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

हालांकि, ध्यान रखें कि अभी यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ रोल आउट किया जाएगा। रोल आउट के बाद फीचर में कई बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। इसे फीचर को पहले टेस्टिंग के लिए बीटा यूजर्स को रोल आउट किया जाएगा। उसके बाद सुविधा स्टेबल वर्जन पर सभी यूजर्स के लिए आएगी। फीचर के रोल आउट के लिए लोगों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।