comscore

WhatsApp में अब फोटो से अलग कर पाएंगे टेक्स्ट, iOS यूजर्स के लिए रोल आउट हो रहा नया फीचर

WhatsApp के iOS यूजर्स के लिए कंपनी अब फोटो से टेक्स्ट अलग करने की सुविधा को रोल आउट कर रही है। इस नए फीचर को सभी iOS यूजर्स के लिए लाया गया है।

Published By: Mona Dixit | Published: Mar 16, 2023, 09:44 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • WhatsApp यूजर्स के लिए नया Text Detection फीचर आ गया है।
  • यह सुविधा View Once फोटो के लिए नहीं है।
  • एंड्रॉयड यूजर्स के लिए इसे जल्द जारी किया जा सकता हैष
techlusive.in Written By article news

Written By

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp अपने iOS यूजर्स के लिए एक नया Text Detection फीचर लेकर आया है। पिछले काफी समय से यह डेवलपमेंट फेज में था। हालांकि, अब इसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने सभी iOS यूजर्स के लिए रोल आउट करना शुरू कर दिया है। इसके जरिए अब यूजर्स फोटो में से टेक्स्ट को अलग कर सकते हैं। आइये, डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। news और पढें: WhatsApp में आ रहा शॉर्टकट टैब, एक क्लिक में खुल जाएगा सेटिंग पेज

WhatsApp text detection feature

स्टिकर मेकर टूल रिलीज करने के बाद अब Meta के स्वामित्व वाला व्हाट्सऐप एक अन्य फीचर रोल आउट कर रहा है, जो iOS 16 APIs का यूज करता है। व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, Text detection फीचर को सभी iOS यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया गया है। news और पढें: WhatsApp यूजर्स की मौज, अब बिना ऐप डाउनलोड करे कर सकेंगे Voice और Video Call!

बता दें कि iOS 23.1.0.73 update के लिए WhatsApp beta इंस्टॉल करने के बाद इस फीचर को कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया गया था। हालांकि, अब लंबे इंतजार के बाद iOS 23.5.77 update के लिए लेटेस्ट WhatsApp के साथ कंपनी Text Detection फीचर को सभी के लिए रोल आउट कर रही है। news और पढें: WhatsApp में फोटो और वीडियो को भेजने से पहले कर पाएंगे सेव, आ रहा नया टूल

ऐप स्टोर पर ऑफिशियल चेंजलॉग अभी भी यही बता रहा है कि वॉयस नोट रिकॉर्ड करने और इसे स्टेटस के जरिये शेयर करने की सुविधा सभी के लिए रोल आउट हो रही है। हालांकि, iOS 23.5.75 update के लिए WhatsApp से यह भी कन्फर्म होता है कि व्हाट्सऐप का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करने वालों को फोटो से टेक्स्ट अलग करने की सुविधा मिल रही है।

यूजर्स को मिलेगा एक नया बटन

अगर आप देखना चाहते हैं कि यह फीचर आपके अकाउंट के लिए आया है या नहीं तो एक ऐसी फोटो ओपन करें, जिसमें टेक्स्ट हो। इसके बाद आपको एक नया बटन दिखेगा, जिसकी मदद से टेक्स्ट को अलग किया जा सकेगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

व्हाट्सऐप का यह फीचर अभी केवल iOS 16 के लिए ही उपलब्ध है। साथ ही बता दें कि यह फीचर प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए View Once फोटोज के लिए उपलब्ध नहीं है। अगर आप इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करें। जल्द ही यह सभी के लिए जारी कर दी जाएगी।