comscore

WhatsApp के सभी iOS यूजर्स के लिए आया Voice Status Updates फीचर, जानें कैसे करें यूज

WhatsApp स्टेटस पर अब यूजर्स फोटो और वीडियो लगाने के साथ-साथ वॉयस नोट भी शेयर कर पाएंगे। इस फीचर को सभी iOS यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया गया है।

techlusive.in Written By article news

Written By

Edited by |Published: Mar 15, 2023, 09:44 AM (IST)

Highlights

  • WhatsApp के iOS यूजर्स के लिए नया फीचर रोल आउट किया जा रहा है।
  • इस फीचर की मदद से यूजर्स स्टेटस पर वॉयस नोट शेयर कर पाएंगे।
  • यूजर्स अधिकतम 30 सेकंड का वॉयस नोट रिकॉर्ड कर सकता है।

WhatsApp सभी यूजर्स के लिए वॉयस स्टेटस अपडेट रोल आउट कर रहा है। इस नए फीचर की मदद से अब यूजर्स अपने स्टेटस पर वॉयस नोट रिकॉर्ड करके पोस्ट कर सकते हैं। पिछले काफी समय से यह फीचर चर्चा में बना हुआ था। कंपनी इस पर काम कर रही थी। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने कुछ समय पहले इस नए फीचर को कुछ iOS बीटा यूजर्स के लिए रिलीज किया था। अब यह फीचर सभी iOS व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए आ गया है। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। news और पढें: WhatsApp की चैट विंड का जल्द बदलेगा डिजाइन, नई शेप में देखने को मिलेंगे मैसेज

WhatsApp Voice Status Update

Meta के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने इस नए फीचर के बारे में जानकारी दी है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, हाल में कंपनी ने App Store पर iOS 23.5.75 अपडेट के लिए WhatsApp रिलीज किया है। यह अपडेट उस समस्या को ठीक करता है, जो ऐप के बंद होने पर स्टेटस अपडेट को डाउनलोड होने से रोकता था। news और पढें: WhatsApp चैट में अब PDF फाइल्स डायरेक्ट होंगी ओपन और कर सकेंगे Edit, Adobe Acrobat के साथ मिलाया हाथ

साथ ही, इस अपडेट के साथ कंपनी अधिक यूजर्स को स्टेटस अपडेट के जरिए वॉयस नोट्स शेयर की सुविधा भी दे रही है। इससे पहले iOS 23.2.0.70 के लिए WhatsApp beta इंस्टॉल करने के बाद कुछ लकी बीटा टेस्टर्स के लिए यह फीचर रोल आउट किया गया था। news और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

इसका मतलब है कि अब नए अपडेट के साथ बीटा यूजर्स के अलावा और भी iOS यूजर्स इस फीचर का यूज कर सकते हैं। इसकी मदद से एक वॉयस नोट को बड़ी संख्या में लोगों तक एक साथ पहुंचाया जा सकता है।

स्टेटस पर कैसे पोस्ट करें वॉयस नोट?

ऑफिशियल चेंजलॉग के मुताबिक, अब वॉयस नोट को रिकॉर्ड करना और इसे स्टेटस के जरिये शेयर करना मुमकिन है। इसके लिए यूजर्स को स्टेटस टैब पर जाना होगा। उसके बाद पेंसिल आइकन पर क्लिक करें। फिर रिकॉर्ड करने के लिए माइक्रोफोन आइकन को दबाए रखें।

Image Credit- (WABetainfo)

बता दें कि स्टेटस अपडेट के रूप में शेयर किए गए वॉइस नोट 30 सेकंड से अधिक के नहीं हो सकते हैं। यूजर अपने स्वयं के वॉइस नोट को अपनी चैट से स्टेटस पर फॉर्वड कर सकते हैं।

इसके अलावा, व्हाट्सऐप अभी भी आपके वीडियो को रोके बिना व्हाट्सऐप कॉल के दौरान मल्टीटास्क करने की सुविधा को रोल आउट कर रहा है। पिक्चर-इन-पिक्चर मोड की मदद से आईओएस 23.3.77 अपडेट के लिए WhatsApp में इसे अनाउंस किया गया है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

अगर आपके अकाउंट के लिए ये फीचर अभी तक नहीं आए हैं, तो परेशान न हों। कंपनी आगे आने वाले अपडेट के साथ सभी यूजर्स के लिए इन्हें रोल आउट करेगी। WhatsApp Voice Status पोस्ट करने की सुविधा अब अधिक iOS यूजर्स के लिए आ गई है। इसके लिए उन्हें ऐप स्टोर पर जाकर ऐप का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल करना होगा।