Published By: Mona Dixit | Published: Apr 17, 2023, 07:43 PM (IST)
WhatsApp अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को और भी मजेदार बनाने पर काम कर रहा है। हाल में आई खबर के अनुसार, कंपनी वीडियो मैसेज रिकॉर्ड करने की सुविधा पर काम कर रहा है। अब Meta के स्वामित्व वाले इस इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप एक नया टूलबार पेश करके अपने iOS यूजर्स के लिए बेहतर Media Picker रोल आउट कर रहा है। इस यूजर्स को एक साथ कई फोटो सिलेक्ट करते समय एक नया इंटरफेस देखने को मिल रहा है। हालांकि, इसे अभी कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए ही लाया गया है। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला
लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने इस नए फीचर की जानकारी दी है। iOS 23.7.0.74 update के लिए WhatsApp beta के ऐप डेवलपमेंट के दौरान अलग-अलग सेक्शन के लिए एक नया डिजाइन देखने को मिला है। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!
ऐप के कुछ सेक्शन को फिर से डिजाइन करके इंटरफेस को बेहतर बना रही है। लेटेस्ट में थोड़ा अलग और नया इंटरफेस देखने को मिला है। और पढें: WhatsApp Boss Scam: स्कैमर्स के निशाने पर हैं नौकरीपेशा लोग, .ZIP files भूलकर भी न करें डाउनलोड
Testflight पर मौजूद iOS 23.7.0.77 के लिए WhatsApp beta से पता चला है कि कुछ बीटा टेस्टर्स को नई डिजाइन का media picker मिल रहा है। अब यूजर्स को नीचे की तरफ एक टूलबार मिल रहा है, जिसमें देख पाएंगे कि वो कौन-कौन सी फोटो सिलेक्ट कर रहे हैं।
यदि आप यह पता लगाना चाहते हैं कि क्या यह सुविधा आपके व्हाट्सऐप अकाउंट के लिए पहले से ही इनेबल है या नहीं तो मीडिया पिकर में एक से अधिक फोटो को सिलेक्ट करके देख सकते हैं। अगर टूलबार आता है तो यह आपके लिए रोल आउट हो गया है। ध्यान रखें कि अभी नया मीडिया पिकर केवल बीटा यूजर्स के लिए है। इसे आने वाले समय में सबके लिए जारी किया जाएगा।