Published By: Mona Dixit | Published: Apr 25, 2023, 09:04 AM (IST)
WhatsApp ग्रुप्स के लिए एक नया फीचर लेकर आया है। ग्रुप एडमिन के लिए लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप एक नई ग्रुप सेटिंग रोल आउट कर रहा है। इसकी मदद से वे ग्रुप में शामिल होने के लिए आई सदस्यों की रिक्वेस्ट को अच्छी तरह से मैनेज कर पाएंगे। पिछले काफी समय से यह फीचर चर्चा में बना हुआ है। इसे अब रोल आउट किया जा रहा है। नई ग्रुप सेटिंग भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ सभी यूजर्स के लिए रोल आउट कर दी जाएगी। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: WhatsApp में आ रहा शॉर्टकट टैब, एक क्लिक में खुल जाएगा सेटिंग पेज
Meta के स्वामित्व वाले ऐप WhatsApp के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने इस नए फीचर की जानकारी दी है। कुछ समय पहले iOS 23.5.0.74 अपडेट के लिए आए WhatsApp beta इंस्टॉल करने वालों के लिए एक नई ग्रुप सेटिंग मिली थी, जो ग्रुप एडमिन को उनका ग्रुप अच्छी तरह से मैनेज करने की सुविधा दे रही थी। और पढें: WhatsApp यूजर्स की मौज, अब बिना ऐप डाउनलोड करे कर सकेंगे Voice और Video Call!
इसकी मदद से वे यह तय कर सकते हैं कि किसकी रिक्वेस्ट अपने ग्रुप में शामिल होने के लिए एक्सेप्ट करनी है और किसकी नहीं। और पढें: WhatsApp में फोटो और वीडियो को भेजने से पहले कर पाएंगे सेव, आ रहा नया टूल
WABetainfo की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, हाल में App स्टोर पर iOS 23.7.83 update के लिए व्हाट्सऐप रिलीज किया गया है। अपडेट में इस ग्रुप सेटिंग को और भी यूजर्स के लिए लाया गया है। आधिकारिक चेंजलॉग में अभी भी iOS 23.6.74 अपडेट के लिए पिछले व्हाट्सऐप में आए नए ग्रुप फीचर और अपने स्वयं के कस्टम स्टिकर बनाने की क्षमता के बारे में बताया गया है। चेंजलॉग में इस नई ग्रुप सेटिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
हालांकि, WABetainfo की रिपोर्ट के अनुसार, वे पुष्टि कर सकते हैं कि यह ऐप के स्टेबल रिलीज पर यूजर्स के लिए रोल आउट हो रहा है, लेकिन इसे देखने के लिए आपको एक ग्रुप एडमिन होना चाहिए। रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी लगाया है, जिसमें Approve New Participants सेक्शन दिखाई दे रहा है। यहां से ग्रुप एडमिन रिक्वेस्ट को मैनेज कर सकते हैं।
आधिकारिक चेंजलॉग के अनुसार, अगर आपको अभी ये नए ग्रुप फीचर नहीं मिले हैं तो परेशान न हों। आगे आने वाले हफ्तों में इन्हें सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा।