comscore

WhatsApp ने एंड्रॉयड के बाद अब iOS के लिए रिलीज किया यह फीचर, मिलेगी नई सुविधा

WhatsApp ने हाल में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक नई सुविधा जारी की थी। अब इसे iOS यूजर्स के लिए रिलीज कर दिया गया है। हालांकि, फिलहाल कुछ बीटा टेस्टर्स ही इसे यूज कर पा रहे हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Feb 11, 2023, 10:22 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • WhatsApp यूजर्स अब एक साथ 100 मीडिया फाइल शेयर कर सकते हैं।
  • यह सुविधा Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए हैं।
  • फिलहाल, इसे कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए लाया गया है।
techlusive.in Written By article news

Written By

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp ने एंड्रॉयड के बाद अब iOS यूजर्स के लिए भी एक साथ 100 मीडिया फाइल शेयर करने की सुविधा जारी कर दी है। हालांकि, फिलहाल इसे कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए लाया गया है। भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ सभी यूजर्स इस सुविधा का लाभ उठा सकेगें। इसकी मदद से एंड्रॉयड और iOS दोनों यूजर्स एक साथ कई सारी फोटो भेज पाएंगे। डिटेल के लिए नीचे पढ़ें। news और पढें: WhatsApp Username: सरकार की सख्ती के बाद अब Meta ने दी सफाई, बताया फीचर पूरी तरह से होगा ऑप्शनल

WhatsApp New Feature for iOS

हाल में Meta के स्वामित्व वाले इस लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के अपकमिंग फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने इस नई सुविधा के बारे में बताया था। तब इसे कुछ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लाया गया था। अब हालिया रिपोर्ट के अनुसार, यह सुविधा iOS यूजर्स के लिए भी आ गई है। news और पढें: WhatsApp पर AI Agent इस्तेमाल करना अब पड़ेगा महंगा, 1 अगस्त से बदलेगा चार्ज, बिजनेस यूजर्स पर पड़ेगा असर

Android 2.23.4.3 update के लिए WhatsApp beta के साथ कंपनी ने चैट में 100 तक मीडिया फाइल शेयर करने की सुविधा रिलीज की थी। यह बीटा यूजर्स को उनके दोस्तों और परिवार वालों के साथ आसानी से उनकी एल्बम शेयर करने की सुविधा देगी। news और पढें: WhatsApp Username: अब बिना नंबर शेयर किए करें व्हाट्सऐप चैट, ऐसे बनाएं अपना यूनिक यूजरनेम

अब ये iOS यूजर्स भी कर पाएंगे यूज

अब TestFlight ऐप से iOS 23.3.0.75 update के लिए WhatsApp beta इंस्टॉल करने के बाद पाया गया है कि यह फीचर iOS ऐप पर कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए भी उपलब्ध है।

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसके अनुसार, मीडिया शेयर के लिए ऑप्शन पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर एक मैसेज लिखा आ रहा है, जो बताएगा कि आप अधिकतम 100 आइटम सिलेक्ट कर सकते हैं।

ध्यान रखें कि अभी यह फीचर केवल बीटा टेस्टर्स के लिए ही है। जल्द सभी व्हाट्सऐप यूजर्स इस सुविधा का लाभ उठा पाएंगे।

अब आसानी से बना सकते हैं वीडियो

WhatsApp अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है। हाल में कंपनी ने एक नया कैमरा मोड जारी किया है, जो यूजर्स को वीडियो और फोटो के बीच आसानी से स्विच करने की सुविधा देगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इसकी मदद से यूजर्स हैंड्स फ्री वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। उन्हें वीडियो बटन पर होल्ड करके रखने की जरूरत नहीं होगाी। हालांकि, यह फीचर भी अभी केवल कुछ चुनिंदा बीटा यूजर्स के लिए है। इसे भी भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा।