Published By: Rohit Kumar | Published: Feb 08, 2023, 10:09 AM (IST)
WhatsApp ढेरों नए फीचर्स पर काम कर रहा है, जिन्हें इस साल के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है और उनमें से कुछ फीचर का बीटा वर्जन में ट्रायल भी शुरू हो चुका है। ये WhatsApp New Feature एंड्रॉयड और IOS यूजर्स के लिए तैयार किए जा रहे हैं। सभी फीचर्स की जगह हम 3 ऐसे धांसू फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इंतजार Android और IOS यूजर्स को लंबे समय है। आइए जानते हैं उनके बारे में। और पढें: X ने दोबारा लॉन्च किया Android ऐप, बेहतर परफॉर्मेंस के साथ मिलेगा स्मूथ एक्सपीरियंस
WhatsApp ओरिजनल फोटो क्वालिटी शेयरिंग फीचर पर काम कर रही है। इसके अलावा एक कॉन्टैक्ट को फोटो भेजने की सीमा को बढ़ाया जाएगा और यूजर्स जल्द ही QR code का इस्तेमाल कर चैट हिस्ट्री ट्रांसफर कर सकेंगे। आइए इन फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं। और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक
इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप में जल्द ही ओरिजनल फोटो क्वालिटी भेजने का फीचर लॉन्च होगा। अभी फोटो सेंड करने के बाद उसकी क्वालिटी डाउन हो जाती है, जिससे डाटा सेविंग और फोटो तेजी से सेंड हो जाती है। फोटो क्वालिटी डाउन होने की वजह से कई लोग दूसरे प्लेटफॉर्म का भी रुख कर रहे हैं, जिसके बाद कंपनी ने ओरिजनल फोटो क्वालिटी को बनाए रखने वाले फीचर पर काम कर रही है। इसके लिए यूजर्स को एक्स्ट्रा ऑप्शन मिलेंगे। इस अपडेट के बाद यूजर्स चाहें तो फोटो की क्वालिटी डाउन कर सकता है या फिर उस क्वालिटी को बनाए रख सकता है। और पढें: मुसीबत के समय बहुत काम आएंगे Android के ये सेफ्टी फीचर, अभी करें On
व्हाट्सऐप बीटा वर्जन में एक फीचर को टेस्ट कर रहा है, जिसके बाद मीडिया शेयरिंग की लिमिट में इजाफा किया जाएगा। दरअसल, निकट भविष्य में यूजर्स एक कॉन्टैक्ट को एक बार में 100 फोटो तक भेज सकेगा। अभी यह सीमा सिर्फ 30 फोटो की है और ज्यादा फोटो भेजने के लिए थोड़ी ज्यादा मशक्कत करनी पड़ती है। इस फीचर को Android 2.23.4.3 beta वर्जन में देखा जा चुका है।
व्हाट्सऐप एक और नए फीचर पर काम कर रहा है, जिसमें यूजर्स Google Drive के बिना भी नए Android phone फोन में चैट हिस्ट्री को ट्रांसफर कर सकेगा। इसके लिए यूजर्स को सिर्फ QR code को स्कैन करना होगा। इसकी जानकारी व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WabetaInfo ने शेयर की थी।