Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Apr 21, 2024, 09:22 AM (IST)
WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म पर यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नए-नए फीचर लाता रहता है। हाल ही में व्हाट्सऐप पर कई AI क्षमताओं को जोड़ा गया है। इसी कड़ी में अब व्हाट्सऐप फोटो, वीडियो, ऑडियो फाइल शेयरिंग एक्सपीरियंस को भी बेहतर बनाने जा रहा है। जी हां, लेटेस्ट लीक रिपोर्ट की मानें तो व्हाट्सऐप पर जल्द ही People nearby नाम का एक फीचर जोड़ा जाने वाला है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने नजदीक मौजूद व्हाट्सऐप यूजर्स को फाइल्स शेयर कर सकेंगे। आइए जानते हैं इस फीचर से जुड़ी अन्य डिटेल्स। और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला
Wabetainfo की लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में People nearby फीचर की जानकारी दी गई है। लीक रिपोर्ट की मानें, तो गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.24.9.22 वर्जन में यूजर्स को People nearby नाम की एक नई स्क्रीन प्राप्त हुई है। इसी स्क्रीन की मदद से व्हाट्सऐप पर यूजर्स अपने नजदीक मौजूद लोगों को फाइल्स शेयर कर पाएंगे। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!
रिपोर्ट में WhatsApp की नई People nearby स्क्रीन का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है। इस स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि यूजर्स को फाइल शेयर करने के लिए People nearby डेडिकेटेड एक सेक्शन मिलेगा। यह सेक्शन यूजर्स की व्हाट्सऐप पर फाइल शेयरिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएगा। स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि यूजर इस फीचर का इस्तेमाल तभी कर सकेंगे, जब सामने वाले के व्हाट्सऐप पर भी यही People nearby स्क्रीन ओपन होगी। और पढें: WhatsApp Boss Scam: स्कैमर्स के निशाने पर हैं नौकरीपेशा लोग, .ZIP files भूलकर भी न करें डाउनलोड
सामने वाले यूजर्स को अपने फोन में कनेक्टेड डिवाइस को डिटेक्ट करने की परमिशन देनी होगी। इसके बाद ही आपका व्हाट्सऐप सामने वाले के व्हाट्सऐप को डिटेक्ट कर पाएगा। इसका मतलब यह है कि सामने वाला व्हाट्सऐप यूजर्स इस फीचर के तहत तभी आपको कुछ भेज सकेगा, जब आप उसे कुछ भेजने के लिए परमिशन देंगे। व्हाट्सऐप पर फाइल्स पाने या फिर न पाने का फुल कंट्रोल आपके हाथों में होगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि व्हाट्सऐप पर फाइल शेयरिंग हमेशा end-to-end encrypted रहता है। इस फीचर के तहत आपको सामने वाले से अपना नंबर शेयर करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
People nearby सेक्शन व्हाट्सऐप सेटिंग उपलब्ध होगा। फिलहाल, यह फीचर बीटा यूजर्स को प्राप्त हुआ है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसे अन्य यूजर्स के लिए भी रोलआउट कर दिया जाएगा।