comscore

WhatsApp के Windows यूजर्स के लिए आया नया फीचर, अब कस्टमाइज कर पाएंगे चैट वॉलपेपर

WhatsApp के विंडोज यूजर्स के लिए कंपनी एक नया फीचर रोल आउट कर रहा है। अब वे अपने चैट वॉलपेपर को अपनी सुविधा के अनुसार कस्टमाइज कर पाएंगे।

Published By: Mona Dixit | Published: May 03, 2023, 02:36 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • WhatsApp में अपने चैट वॉलपेपर कस्टमाइज कर पाएंगे।
  • इसे अभी बीटा टेस्टर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है।
  • आगे आने वाले अपडटे के साथ सभी यूजर्स इसका यूज कर पाएंगे।
techlusive.in Written By article news

Written By

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Meta व्हाट्सऐप के Windows यूजर्स के लिए लगातार नए-नए फीचर रोल आउट कर रहा है। हाल में कंपनी ने बीटा यूजर्स के लिए चैट्स से बाहर वॉयस नोट प्ले करने की सुविधा पेश की है। अब व्हाट्सऐप, चैट वॉलपेपर को कस्टमाइज करने का फीचर रोल आउट कर रहा है। फिलहाल, नए अपडेट के साथ इसे कुछ ही बीटा टेस्टर्स के लिए लाया गया है। आगे आने वाले समय में सभी यूजर्स इसका इस्तेमाल कर पाएंगे। डिटेल के लिए आगे पढ़ते हैं। news और पढें: WhatsApp में आ रही Unknown Call से हो गए बहुत परेशान, ऐसे करें साइलेंट

WhatsApp के चैट वॉलपेपर को कर पाएंगे कस्टमाइज

WhatsApp के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया गया है कि Microsoft Store से लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल करने के बाद कुछ लकी बीटा टेस्टर्स को चैट वॉलपेपर कस्टमाइज करने की एक नई सुविधा मिल रही है। इसे देखकर लग रहा है कि लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप विंडोज यूजर्स के लिए अलग-अलग सुविधाएं लाने पर काम कर रहा है। news और पढें: WhatsApp में आ रहा शॉर्टकट टैब, एक क्लिक में खुल जाएगा सेटिंग पेज

ध्यान रखें कि फिलहाल, इसे केवल कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए लाया गया है। आगे आने वाले ऐप के अपडेट के साथ Chat wallpaper फीचर बाकी सभी लोगों के लिए रोल आउट किया जाएगा। news और पढें: WhatsApp यूजर्स की मौज, अब बिना ऐप डाउनलोड करे कर सकेंगे Voice और Video Call!

क्या आपके अकाउंट को मिला नया फीचर?

अगर आप देखना चाहते हैं कि यह फीचर आपके अकाउंट के लिए आया है या नहीं तो ऐप की सेटिंग ओपन करें। इसके बाद persnalization ऑप्शन पर जाएं। बता दें कि इस सेक्शन से आप सभी चैट के वॉलपेपर को बदल सकते हैं।

यहां से आप देख पाएंगे कि आपको वॉलपेपर कस्टमाइज करने का ऑप्शन मिल रहा है या नहीं। उम्मीद है वॉलपेपर को कस्टमाइज करने के लिए WhatsApp Doodle एक टूल के तौर पर मिल सकता है।

फोन ऐप के लिए भी आया नया फीचर

WhatsApp Windows के अलावा, कंपनी iOS और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी कई फीचर लेकर आ रही है। हाल में कंपनी ने Lock Chat नाम के एक फीचर को रोल आउट किया है। इसकी मदद से अब चैट पर लॉक लगा सकेंगे।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

TestFlight पर मौजूद iOS 23.9.0.71 के लिए WhatsApp beta इंस्टॉल करने के बाद कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए लॉक चैट फीचर उपलब्ध है। यूजर्स को चैट इंफो में जाकर यह देखना होगा कि Lock Chat फीचर आपके लिए इनेबल है या नहीं। लॉक की गई चैट एक अलग Locked Chats सेक्शन में दिखाई देगी। उसको एक्सेस करने के लिए आपको फेस आईडी और टच आईडी का यूज करना होगा।