Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Apr 06, 2024, 09:22 AM (IST)
WhatsApp ने पिछले महीने यानी मार्च में स्टेटस मेंशन नाम के फीचर की टेस्टिंग शुरू की थी। इसके जरिए यूजर्स अपने पसंदीदा कॉन्टैक्ट को अपना स्टेटस दिखाने के लिए उन्हें मेंशन कर पाएंगे, जिससे कॉन्टैक्ट को स्टेटस अपलोड होने के बाद तुरंत नोटिफिकेशन मिलेगा। अब मैसेजिंग प्लेटफॉर्म इससे जुड़ा एक और फीचर लाने की योजना बना रहा है। इसके आने से यूजर्स को ऐप में अनदेखे स्टेटस अपडेट के लिए नोटिफिकेशन मिलेगा। इस अपकमिंग फीचर के बारे में अधिक जानने के लिए नीचे खबर पढ़ें। और पढें: WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर, जल्द मिल सकते हैं ये 5 नए कमाल के फीचर्स
व्हाट्सएप के अपकमिंग फीचर ट्रैक करने वाली साइट wabetainfo ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) पर Android 2.24.6.19 बीटा अपडेट मौजूद है, जिससे पता चला है कि जिन स्टेटस को नहीं देखा गया है, उनका नोटिफिकेशन यूजर्स को मिलेगा। और पढें: WhatsApp ने ग्लोबली जारी किया Status Ads और Promoted Channels फीचर्स, यूजर्स को मिलेगा ये फायदा
📝 WhatsApp beta for Android 2.24.8.13: what’s new?
और पढें: WhatsApp में आ रहा शॉर्टकट टैब, एक क्लिक में खुल जाएगा सेटिंग पेज
WhatsApp is working on a notification feature for status updates, and it will be available in a future update!https://t.co/1cupDX5oLq pic.twitter.com/tTJ6nZmVst
— WABetaInfo (@WABetaInfo) April 5, 2024
स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि व्हाट्सएप का नया फीचर उन यूजर्स को स्टेटस देखने के लिए नोटिफिकेशन भेज रहा है, जिन्होने स्टेटस में मेंशन होने के बाद भी नहीं देखा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि यूजर्स को सीधा अपडेट्स मिलते रहेंगे और उनके बीच कम्युनिकेशन बेहतर होगा। इससे यूजर्स का एक्सपीरियंस भी कई गुना बढ़ जाएगा।
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि व्हाट्सएप का अपकमिंग फीचर स्टेटस नोटिफिकेशन इस समय डेवलपमेंट जोन में बना हुआ है। इसे जल्द बीटा यूजर्स के लिए रिलीज किया जा सकता है। टेस्टिंग पूरी होने के बाद इस सुविधा को स्टेबल यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।
मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप इस समय स्टेटस नोटिफिकेशन के अलावा लिंक प्रिव्यू के लिए भी नया फीचर लाने की तैयारी में लगा है। इसकी जानकारी वेबीटाइंफो की एक रिपोर्ट से मिली है। रिपोर्ट में दावा किया गया कि यूजर्स को सेटिंग में लिंक प्रिव्यू बंद करने की सुविधा मिलेगी। इससे यूजर्स की प्राइवेसी बरकरार रहेगी।
इस फीचर को फिलहाल बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है। उम्मीद है कि यूजर्स को आने वाले दिनों में इस सुविधा का सपोर्ट मिलने लगेगा।