comscore

WhatsApp के लिए आ रहा नया Expiring Feature, अब ग्रुप को कर पाएंगे एक्सपायर

WhatsApp ग्रुप्स के लिए एक नया फीचर आने वाला है। इसकी मदद से ग्रुप को अपनी जरूरत के अनुसार एक्सपायर कर पाएंगे। इसके लिए उन्हें कई ऑप्शन मिलेंगे।

Published By: Mona Dixit | Published: Apr 11, 2023, 01:33 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • WhatsApp ग्रुप को एक्सपायर करने के लिए कई ऑप्शन मिलेंगे।
  • यह नया फीचर एंड्रॉयड और iOS दोनों डिवाइस के लिए आएगा।
  • अभी यह डेवलपमेंट फेज में है।
techlusive.in Written By article news

Written By

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Meta के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स लाने पर काम कर रहा है। लेटेस्ट रिपोर्ट में ऐप के अपकमिंग फीचर Expiring Groups की जानकारी सामने आई है। इसे एक एडिशनल टूल के तौर पर लाया जा रहा है। इसकी मदद से लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप के यूजर्स को फालतू के ग्रुप्स से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ लाया जाएगा। डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। news और पढें: WhatsApp Username: सरकार की सख्ती के बाद अब Meta ने दी सफाई, बताया फीचर पूरी तरह से होगा ऑप्शनल

WhatsApp Expiring Groups

WhatsApp के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo की हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि व्हाट्सऐप नए फीचर expiring groups पर काम कर रहा है। iOS 23.5.0.71 update के लिए WhatsApp beta से इसकी जानकारी मिली थी। इस फीचर की मदद से व्हाट्सऐप ग्रुप को यूजर्स अपनी तरफ से एक्सपायर कर पाएंगे। news और पढें: WhatsApp पर AI Agent इस्तेमाल करना अब पड़ेगा महंगा, 1 अगस्त से बदलेगा चार्ज, बिजनेस यूजर्स पर पड़ेगा असर

एक्सपायर डेट तक पहुंचने पर यूजर्स को ग्रुप को क्लीन अप करने के लिए कहा जाएगा। iOS के लिए WhatsApp Beta पर यह सुविधा अभी भी डेवलपमेंट फेज में है। हालांकि, Google Play Store पर उपलब्ध एंड्रॉइड 2.23.8.11 अपडेट के लिए नवीनतम व्हाट्सऐप बीटा से पता चला है कि यह सुविधा एंड्रॉइड ऐप के लिए आ रही है। news और पढें: WhatsApp Username: अब बिना नंबर शेयर किए करें व्हाट्सऐप चैट, ऐसे बनाएं अपना यूनिक यूजरनेम

यूजर्स को मिलेंगे ये ऑप्शन

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है, जिसमें ग्रुप के लिए एक नया ऑप्शन दिखाई दे रहा है। स्क्रीनशॉट के अनुसार, यूजर्स के पास ग्रुप के एक्सपायर होने के लिए कई ऑप्शन होंगे। यह ध्यान रखना जरूरी है कि ग्रुप को एक्सपायर करने की सुविधा यूजर के हाथ में होगी। व्हाट्सऐप अपने अनुसार किसी भी ग्रुप को एक्सपायर नहीं कर पाएगा। इस फीचर के आने से उन ग्रुप के को एक समय पर हटाया जा सकेगा, जिन्हें कुछ समय के लिए ही बनाया गया है।

फीचर रिलीज होने के बाद यूजर्स को एक्सपीयरिंग ग्रुप सेक्शन के तहत पांच ऑप्शन ऑफ, अभी, एक दिन, एक हफ्ता और एक महीने का ऑप्शन मिलेगा। वह अपनी जरूरत के अनुसार, कोई भी ऑप्शन सिलेक्ट करके यह निर्णय ले सकते हैं कि ग्रुप को कब एक्सपायर करना है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सऐप का यह फीचर अभी डेवलपमेंट फेज में है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ जारी किया जाएगा।