Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jun 22, 2024, 10:57 AM (IST)
WhatsApp अपने यूजर्स की सुविधा के लिए ऐप में डायलर पैड जोड़ने वाला है। इस फीचर की टेस्टिंग शुरू हो गई है। इसके आने से यूजर्स व्हाट्सएप नंबर डायल करके किसी भी कॉन्टैक्ट को कॉल कर पाएंगे। इसके आने से कॉलिंग करना काफी आसान हो जाएगा। इस अपकमिंग फीचर का पता व्हाट्सएप फीचर्स (WhatsApp Features) पर नजर रखने वाली वेबसाइट wabetainfo की एक रिपोर्ट से चला है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वेबीटाइंफो की जानकारी 99 प्रतिशत सही निकलती है। और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला
रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद Android 2.24.13.17 अपडेट से जानकारी मिली है कि Dialer फीचर को बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया गया है। टेस्टिंग पूरी होने के बाद इसका सपोर्ट आने वाले अपडेट के साथ दिया जाएगा। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!
📝 WhatsApp beta for Android 2.24.13.17: what’s new?
और पढें: WhatsApp Boss Scam: स्कैमर्स के निशाने पर हैं नौकरीपेशा लोग, .ZIP files भूलकर भी न करें डाउनलोड
WhatsApp is rolling out a new in-app dialer feature, and it’s available to some beta testers!
Some users might experiment with this feature by installing the previous update.https://t.co/8H85VaJu3q pic.twitter.com/XTfVFVGXDi— WABetaInfo (@WABetaInfo) June 21, 2024
ऊपर ट्वीट में लगे स्क्रीनशॉट को देखें, तो व्हाट्सएप के कॉल टैब में फ्लोटिंग एक्शन बटन मौजूद है, जिस पर क्लिक करके डायलर पैड को खोला जा सकता है। यहां से यूजर किसी भी नॉर्मल कॉल करने की तरह नंबर डायल करके कॉल कर सकते हैं। इसके आने के बाद यूजर्स को कॉलिंग करने के लिए एड्रेस बुक या फिर किसी स्पेसिफिक कॉन्टैक्ट की विंडो में नहीं जाना पड़ेगा। इससे कॉलिंग का प्रोसेस बहुत आसान हो जाएगा।
व्हाट्सएप में डायलर के आने से यूजर्स न सिर्फ कॉलिंग कर पाएंगे बल्कि नए कॉन्टैक्ट को भी सेव कर सकेंगे। इससे पता यह भी पता चल जाएगा कि कौन-सा कॉन्टैक्ट व्हाट्सएप पर है और कौन-सा नहीं। इसके अलावा, डायलर स्क्रीन में मैसेज शॉर्टकट भी मिलेगा, जिसके जरिए यूजर्स किसी भी कॉन्टैक्ट को मैसेज भेज पाएंगे।
रिपोर्ट में आगे बताया गया कि व्हाट्सएप में डायलर के आने से यूजर्स को सीधे ऐप से कॉल शुरू करने की सुविधा मिलेगी। यूजर्स कॉन्टैक्ट को सेव और सर्च किए बिना कॉल कर पाएंगे, जिससे कम्युनिकेशन बेहतर होगा।
जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि व्हाट्सएप डायल फंक्शन की टेस्टिंग शुरू हो गई है। यह सुविधा बीटा यूजर्स के लिए है। उम्मीद है कि इस फीचर को जल्द स्टेबल एंड्रॉइड व आईफोन यूजर्स के लिए रिलीज किया जाएगा। फिलहाल, मैसेजिंग ऐप की ओर से इस फीचर की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।