Published By: Mona Dixit | Published: Apr 15, 2023, 10:55 AM (IST)
WhatsApp अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को और भी मजेदार बनाने के लिए एक नई सुविधा लेकर आया है। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप फॉरवर्ड करने वाले इमेज, वीडियो, GIFs और डॉक्यूमेंट के साथ डिस्क्रिप्शन लिखने की सुविधा दे रहा है। इस फीचर को अभी कुछ लकी बाटी टेस्टर्स के लिए रोल किया जा रहा है। जल्द ही इसे सभी के लिए रिलीज किया जाएगा। आइये, डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक
Meta के स्वामित्व वाले इस इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के अपकमिंग फीचर्स पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने इस नए फीचर की जानकारी दी है। लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया गया है कंपनी बीटा टेस्टर्स के लिए Description for forwarded messages फीचर रोल आउट कर रही है। और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला
Google Play Store से Android 2.23.8.22 update के लिए WhatsApp beta इंस्टॉल करने पर पता चला है कि व्हाट्सऐप फॉरवर्ड की जाने वाली फोटो, वीडियो, GIFs और डॉक्यूमेंट के साथ डिस्क्रिप्शन लिखने की सुविधा रोल आउट कर रहा है। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ समय पहले Android 2.22.23.15 update के लिए आए WhatsApp beta के साथ कंपनी ने फोटो, वीडियो, GIFs और डॉक्यूमेंट के लिए कैप्शन जोड़ने की सुविधा पेश की थी। इसे भी कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए लाया गया था।
रिपोर्ट में एक सक्रीनशॉट भी दिया गया है। इसमें फॉरवर्ड की जाने वीडियो और फोटो आदि के साथ नीचे एक Add Message करने का ऑप्शन मिल रहा है।
इस WhatsApp फीचर के आने से लोगों को फॉरवर्ड किए गए चीजों के बीच कन्फ्यूजन नहीं होगा। ध्यान दें कि, इस अपडेट को इंस्टॉल करने के बाद कुछ यूजर्स को स्टेटस अपडेट देखने और वीडियो डाउनलोड करने में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगले अपडटे का इंतजार करें।
फॉरवर्ड की जाने वाले मीडिया के साथ डिस्क्रिप्शन ऐड करने की सुविधा अभी कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए ही रोल आउट की गई है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ लाया जाएगा।