Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Feb 16, 2024, 11:06 AM (IST)
WhatsApp में लगातार नए-नए फीचर्स आने वाले हैं। कुछ समय पहले आई रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी Transfer channel ownership फीचर पर काम कर रही थी। इसकी मदद से चैट की ओनरशिप को ट्रांसफर किया जा सकेगा। अब यह फीचर रोल आउट किया जा रहा है। हालांकि, अभी यब सुविधा कुछ चुनिंदा बीटा टेस्टर्स के लिए जारी की गई है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ सभी यूजर्स के लिए स्टेबल वर्जन पर रिलीज किया जाएगा। इसे यूज करने का तरीका जानते हैं। और पढें: Google Pixel 10a आज होगा लॉन्च, यहां से कर सकेंगे प्री-ऑर्डर
व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WAbetainfo ने इस नए फीचर के रोल आउट की जानकारी दी है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.24.4.22 update से पता चला है कि कंपनी कुछ बीटा यूजर्स के लिए ट्रांसफर चैनल ओनरशिप फीचर रोल आउट कर रही है। और पढें: Android यूजर्स के लिए आया काम का फीचर, अपने आप बन जाएगा जरूरी फाइल का बैकअप
बता दें कि चैनल लॉन्च होने के बाद से कंपनी इस फीचर को और भी उपयोगी बनाने के लिए नए-नए सुविधाएं लाने पर लगातार काम कर रही है। अब ट्रांसफर चैनल ओनरशिप की मदद यह लोगों के लिए और भी उपयोगी हो जाएगा। और पढें: Google ने लॉन्च किया Android 17 Beta, भर-भर के मिलेंगे फीचर्स
रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इससे पता चल रहा है कि फीचर कैसे करेगा। स्क्रीनशॉट के अनुसार, चैनल सेटिंग स्क्रीन पर अब यूजर्स को एक नया ऑप्शन Tranfer Owernship मिलेगा। इस पर क्लिक करके आप सामने आई लिस्ट में से किसी को भी ओनरशिप ट्रांसफर कर सकते हैं। एक बार जब नया ओनर ट्रांसफर रिक्वेस्ट स्वीकार कर लेता है तो वे चैनल पर एडमिनिस्ट्रेटिव राइट्स पा लेंगे।
इसमें चैनल सेटिंग्स और जानकारी को करना शामिल होगा। ध्यान रखें कि नए चैनल ओनर को चैनल को हटाने, अन्य फॉलोअर्स को बर्खास्त करने और उसके भीतर पोस्ट की गई कंटेंट को कंट्रोल करने की सुविधा नहीं होगी।
फिलहाल, WhatsApp का यह फीचर टेस्टिंग के तौर पर कुछ लीक बीटा यूजर्स के लिए रिलीज किया गया है। इसें कुछ समय बाद भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ सभी के लिए रोल आउट किया जाएगा। इसके लिए यूजर्स को थोड़ा और इतंजार करना पड़ सकता है। वेब पर फीचर को लाया जाएगा या नहीं, अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है।