comscore

WhatsApp Channel पोस्ट को Status में भी कर सकेंगे शेयर, भर-भर के मिलेंगे Likes

Whatsapp Channel फीचर में नया अपडेट जोड़ा जाने वाला है। इस नए अपडेट के बाद व्हाट्सऐप चैनल यूजर्स अपने पोस्ट को व्हाट्सऐप स्टेटस में शेयर कर सकेंगे। जानें इससे क्या मिलेगा फायदा।

Published By: Manisha | Published: Dec 24, 2023, 07:43 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Whatsapp Channel पर आ रहा नया फीचर
  • चैनल पोस्ट को स्टेटस में कर सकेंगे शेयर
  • चैनल पोस्ट पर बढ़ेगी यूजर्स की Reach
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp अपने Channel फीचर के लिए लगातार नए-नए अपडेट रिलीज करने पर काम कर रहा है। लेटेस्ट रिपोर्ट में चैनल अपडेट को व्हाट्सऐप स्टेटस में शेयर करने की क्षमता से जुड़ी डिटेल्स सामने आई है। रिपोर्ट की मानें, तो व्हाट्सऐप चैनल यूजर्स जल्द ही अपने चैनल की अपडेट्स को Status सेक्शन में भी शेयर कर पाएंगे। इससे उनके चैनल पोस्ट पर लोगों की Reach बढ़ेगी और ज्यादा से ज्यादा लोग उनके पोस्ट तक पहुंचेंगे। व्हाट्सऐप ने इसके लिए नया यूजर इंटरफेस भी रोलआउट कर दिया है, जिसकी झलका लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में सामने आई आई है। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। news और पढें: WhatsApp में आ रही Unknown Call से हो गए बहुत परेशान, ऐसे करें साइलेंट

Whatsapp से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट पर नजर रखने वाली पब्लिकेशन Wabetainfo ने अपने लेटेस्ट रिपोर्ट के जरिए इस नए फीचर से जुड़ी जानकारी दी है। रिपोर्ट की मानें, तो Google Play Store पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.24.1.6 अपडेट के जरिए यूजर्स को एक नया फीचर प्राप्त होगा। इस फीचर की मदद से व्हाट्सऐप चैनल यूजर अपने चैनल अपडटे को Status सेक्शन में शेयर कर सकेंगे। जैसे कि हमने बताया यह नया फीचर चैनल यूजर्स को उनकी पोस्ट पर एंगेजमेंट बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा रिप्लाई देने में मदद करेगा। news और पढें: WhatsApp में आ रहा शॉर्टकट टैब, एक क्लिक में खुल जाएगा सेटिंग पेज

wabetainfo

रिपोर्ट में इस फीचर का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है। स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि चैनल यूजर्स अपने पोस्ट को स्टेटस में शेयर कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें नया यूजर इंटरफेस भी प्राप्त हुआ है। स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि बीच में चैनल अपडेट देखी जा सकती है। वहीं, जो यूजर उस चैनल पर जाना चाहते हैं, उनके लिए टॉप पर View Channel का ऑप्शन भी दिया गया है। इस बटन पर क्लिक करके अन्य यूजर्स सीधे आपके चैनल पर आ जाएंगे और आपके चैनल पर मौजूद अन्य पोस्ट को भी आसानी से देख सकेंगे। news और पढें: WhatsApp यूजर्स की मौज, अब बिना ऐप डाउनलोड करे कर सकेंगे Voice और Video Call!

टेस्टिंग फेज में है फीचर

आपको बता दें, फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग फेज में है। इस फीचर अभी केवल बीटा टेस्टिंग के लिए जारी किया गया है। सफल टेस्टिंग के बाद इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा। हालांकि, इसमें अभी कुछ हफ्तों का समय लग सकता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Whatsapp के नए फीचर्स

Whatsapp पर कई नए फीचर यूजर्स की प्राइवेसी व सिक्योरिटी को ध्यान में रखकर हाल ही में रोलआउट किए गए हैं। इसमें Chat Lock फीचर है, जिसमें आप अपनी किसी पर्सनल चैट को लॉक करके रख सकते हैं। इसके अलावा, पर्सनल चैट को हाइड करने के लिए सीक्रेट कोड फीचर रिलीाज किया गया है, जिसमें वह चैट आपके सामने कभी डिस्प्ले होगी, जब आप वो सीक्रेट कोड डालेंगे।