Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Nov 03, 2023, 04:13 PM (IST)
Threads जब से लॉन्च हुआ है, तब से लेकर अब तक इस प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक फीचर जोड़े गए हैं। इनमें GIF और Polls जैसे फीचर्स शामिल हैं। अब Meta ने अपने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म में कॉपी एंड पेस्ट और मल्टीपल पोस्ट ऑप्शन को ऐड किया है। इनसे यूजर्स का अनुभव बेहतर होगा। माना जा रहा है कि इन फीचर्स को X(Twitter) को टक्कर देने और यूजरबेस बढ़ाने के लिए रिलीज किया गया है। और पढें: Meta का बड़ा प्लान, Mark Zuckerberg बना रहे हैं एक खास AI Agent, रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा
इंस्टाग्राम हेड Adam Mosseri ने Threads के नए फीचर्स की घोषणा की है। यूजर्स प्लेटफॉर्म पर अब मीडिया अटैचमेंट को कॉपी करके पेस्ट कर पाएंगे। इन अटैचमेंट को ड्रैग भी कर सकेंगे। इसके अलावा, यूजर्स को पब्लिश करने से पहले एक साथ कई पोस्ट ऐड करने की सुविधा मिलेगी। और पढें: Meta ने Facebook और Instagram पर रोल आउट करना शुरू किया AI Support Assistant, मिलेंगे ये बड़ा फायदा
इन फीचर्स को वेब यूजर्स के लिए रिलीज किया गया है। कयास लगाएं जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में इन सुविधाओं को मोबाइल यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। और पढें: Meta ने क्रिएटर्स को दिया पैसे कमाने का बड़ा ऑफर, Facebook पर करनी होंगी इतनी Reels पोस्ट
एडम मोसेरी ने बताया कि यूजर्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट में लाइक बटन पर टैप करके कोट्स देख सकते हैं। इससे वेब यूजर्स के लिए चल रही चर्चा में शामिल होना काफी आसान होगा। इन फीचर्स को जल्द ही वेब यूजर्स के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया जाएगा।
टेक जाइंट मेटा (Meta) इस वक्त Account Deletion फीचर पर काम कर रहा है। इस फीचर के आने से यूजर्स बिना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट किए थ्रेड्स अकाउंट को डिलीट कर पाएंगे। आपको बता दें कि वर्तमान में थ्रेड्स अकाउंट डिलीट करने के लिए Instagram अकाउंट को डिलीट करना पड़ता है। हालांकि, Account Deletion के आने से थ्रेड्स अकाउंट रिमूव करना काफी आसान हो जाएगा।
अब तक आई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस फीचर को अगले महीने दिसंबर में रिलीज किया जा सकता है, लेकिन कंपनी ने अभी तक इस फीचर की लॉन्चिंग को लेकर कोई संकेत नहीं दिया है।
अक्टूबर में यूजर्स की भारी डिमांड को ध्यान में रखकर थ्रेड्स में एडिट बटन को जोड़ा गया था। इस फीचर के जरिए आप किसी भी पोस्ट को आसानी से एडिट कर सकते हैं। पोस्ट एडिट करने के लिए केवल पांच मिनट का समय मिलता है। यह फीचर भी वेब यूजर्स के लिए अवेलेबल है।
आखिर में आपको बताते चलें कि मेटा ने इस साल जुलाई में थ्रेड्स ऐप को लॉन्च किया था। लॉन्चिंग के कुछ समय बाद यह ऐप यूजर्स के बीच तेजी से पॉपुलर हुआ। हालांकि, पिछले दो से तीन महीनों में इसके यूजरबेस में बड़ी गिरावट देखने को मिली।