Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jan 03, 2025, 01:34 PM (IST)
Telegram ने अपने यूजर्स की सुविधा के लिए प्लेटफॉर्म में एक साथ कई फीचर्स ऐड किए हैं। इनमें QR कोड स्कैनर, मैसेज रिएक्शन, इमोजी आदि शामिल हैं। इनसे यूजर्स का अनुभव बेहतर होगा। साथ ही, ऐप चलाने में भी मजा आएगा। इस अपडेशन से व्हाट्सएप को टक्कर मिलेगी। और पढें: Telegram से हटा बैन, अब फिर से कर सकेंगे चैटिंग
टेलीग्राम के अनुसार, अब यूजर्स गिफ्ट को कलेक्टिबल्स में तब्दील कर सकेंगे, जिन्हें वे अन्य यूजर्स को ट्रांसफर कर पाएंगे और एनएफटी मार्केटप्लेस पर नीलामी के लिए भी उपलब्ध करा सकेंगे। कंपनी का कहना है कि कलेक्टिबल में बैकग्राउंड कलर, आइकन और नंबर ट्रेट्स होते हैं, जिनसे आइटम को अलग डिजाइन देखने को मिलेगा। और पढें: WhatsApp से काफी आगे है Telegram! ये फीचर्स बनाते हैं इसे खास
अब यूजर्स टेलीग्राम के ग्रुप, प्राइवेट और चैनल में सर्च फिल्टर के जरिए किसी भी मैसेज को आसानी से खोज पाएंगे। इसके अलावा, यूजर्स को किसी भी मैसेज पर इमोजी के माध्यम से प्रतिक्रिया देने की सुविधा मिलेगी। इन फीचर के उपयोग से ऐप ऑपरेट करना आसान हो जाएगा। और पढें: Telegram भारत में अस्थायी रूप से हुआ बैन, री-Neet परीक्षा से पहले उठाया गया सख्त कदम
मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम में अब वेरिफिकेशन की सुविधा मिलेगी। अगर किसी यूजर को थर्ड-पार्टी वेरिफिकेशन मिलेगा, तो उसके नाम के पास छोटा-सा लोगो दिखाई देगा। हालांकि, यह पब्लिक फिगर और संगठनों के वेरिफिकेशन बैज से अलग होगा। इससे प्लेटफॉर्म पर ट्रांसपेरेंसी बेहतर होगी।
अब क्यूआर कोड फीचर की बात करें, तो इसका सपोर्ट इन-ऐप कैमरे में मिलेगा। इसके माध्यम से यूजर्स अब ऐप में अपने पसंदीदा लिंक को ओपन कर पाएंगे। इसके लिए ऐप स्विच करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
ऊपर बताए गए सभी फीचर्स का उपयोग Android और iPhone यूजर्स दोनों ही कर पाएंगे। आप भी ऐप अपडेट करके ऊपर बताए गए फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।