Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Sep 12, 2025, 05:47 PM (IST)
Sony PlayStation Family App
और पढें: मई में PS Plus यूजर्स की बल्ले-बल्ले, बिना पैसे खर्च किए मुफ्त मिलेंगे ये 3 महंगे गेम्स
Sony ने एक नया ऐप लॉन्च किया है, जिसका नाम है PlayStation Family, यह ऐप खासतौर पर माता-पिता के लिए बनाया गया है ताकि वे अपने बच्चों की गेमिंग एक्टिविटी को आसानी से कंट्रोल और मॉनिटर कर सकें। यह ऐप iOS और Android दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और इसे PS4 और PS5 कंसोल से सीधे जोड़ा जा सकता है, पहले पैरेंटल कंट्रोल केवल कंसोल पर ही मिलता था, लेकिन अब इस मोबाइल ऐप की मदद से माता-पिता कहीं से भी और कभी भी अपने बच्चों के गेमिंग टाइम और कंटेंट पर नजर रख पाएंगे। और पढें: 3999 रुपए का Spider-Man Remastered गेम अब मुफ्त, ऐसे करें क्लेम
PlayStation Family App, PlayStation के पैरेंटल कंट्रोल फीचर्स का मोबाइल वर्जन है। इस ऐप के जरिए माता-पिता अपने बच्चे का PlayStation अकाउंट लिंक कर सकते हैं और रियल-टाइम नोटिफिकेशन प्राप्त कर सकते हैं। जैसे ही बच्चा गेम खेलना शुरू करता है, ऐप पर तुरंत अलर्ट आ जाता है। इसमें Guided Onboarding फीचर है, जिससे पैरेंट्स आसानी से बच्चों का अकाउंट बना सकते हैं या पुराने अकाउंट को लिंक कर सकते हैं। इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब गेमिंग कंट्रोल के लिए हर बार कंसोल खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी, सबकुछ स्मार्टफोन से ही मैनेज किया जा सकता है। और पढें: PlayStation फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, अब आप खुद बन सकते हैं गेम में कैरेक्टर
PlayStation Family App में कई यूजफुल फीचर्स दिए गए हैं जैसें…
Sony ने जानकारी दी है कि PlayStation Family ऐप को 11 सितंबर से दुनिया भर में App Store और Google Play पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। कंपनी ने यह भी कहा है कि आने वाले समय में इस ऐप में और भी सुरक्षा से जुड़े फीचर्स जोड़े जाएंगे ताकि माता-पिता को और बेहतर कंट्रोल मिल सके। हाल के वर्षों में Google, Meta और OpenAI जैसी टेक कंपनियां भी बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर ध्यान दे रही हैं और इसी क्रम में यह नया ऐप Sony के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह ऐप न केवल बच्चों की सुरक्षा बढ़ाता है बल्कि माता-पिता को यह भरोसा भी देता है कि उनका बच्चा गेमिंग का आनंद सही तरीके से और सुरक्षित माहौल में ले रहा है।