Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Aug 09, 2023, 01:12 PM (IST)
दिग्गज स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Netflix ने अपने iOS यूजर्स के लिए नया गेमिंग ऐप लॉन्च किया है, जिसका नाम ‘Netflix Game Controller’ है। इस ऐप्लिकेशन एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। इसकी मदद से आईफोन यूजर अपने टीवी पर गेम खेल पाएंगे और इससे उनका गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर होगा। वहीं, इस ऐप से प्लेस्टेशन और एक्सबॉक्स को कड़ी टक्कर मिलेगी। और पढें: Border 2 OTT release: Netflix पर इस दिन आ रही बॉर्डर 2, स्ट्रीमिंग डेट कंफर्म
टेक क्रंच ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि नेटफ्लिक्स का गेम कंट्रोलर ऐप एप्पल ऐप स्टोर पर आ गया है। डिस्क्रिप्शन से जानकारी मिली है कि यह ऐप स्मार्टफोन को कंट्रोलर में तब्दील कर देता है, जिससे टीवी पर आसानी से गेम खेल जा सकता है। और पढें: Airtel के सबसे बेस्ट Data Vouchers, डेटा के साथ फ्री में मिलेगा OTT का मजा
हालांकि, इससे अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि ऐप्लिकेशन में नेटफ्लिक्स के कौन-से गेम्स को शामिल किया जाएगा और इसे टीवी से कैसे पेयर किया जाएगा। कयास लगाएं जा रहे हैं कि कंपनी ऐप में मिलने वाले गेम और उससे जुड़ी अहम जानकारी जल्द साझा करेगी। और पढें: Jio का खास प्लान, फ्री Netflix-Amazon Prime के साथ मिलेगा 300Mbps स्पीड से मिलेगा डेटा
जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि गेम कंट्रोलर ऐप को iOS यूजर्स के लिए पेश किया गया है। एंड्रॉइड यूजर्स के लिए इस ऐप्लिकेशन को अभी तक लॉन्च नहीं किया गया है। इस संबंध में कुछ नहीं कहा जा सकता है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ऐप को एंड्रॉइड वर्जन के लिए रोलआउट किया जा सकता है।
स्ट्रीमिंग जाइंट Netflix ने ऐप लॉन्च करने से पहले पिछले महीने जुलाई में पासवर्ड-शेयरिंग पर रोक लगाई थी। अब भारतीय यूजर्स अपने दोस्तों के साथ अपने Netflix अकाउंट का पासवर्ड शेयर नहीं कर सकेंगे। कंपनी ने बताया कि नेटफ्लिक्स के अकाउंट का उपयोग एक ही परिवार के सदस्य कर पाएंगे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नेटफ्लिक्स ने लगातार कम होते यूजरबेस को ध्यान में रखकर यह कदम उठाया था। कंपनी ने पिछले साल पासवर्ड शेयरिंग पर रोक लगाने की टेस्टिंग शुरू की थी और उस दौरान यूजर्स ने इसका विरोध भी किया।
नेटफ्लिक्स ने इस साल अप्रैल में अपने यूजर्स के लिए ऐड-बेस्ड मेंबरशिप प्लान को लॉन्च किया था। इस प्लान को लेने वाले यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर 95 प्रतिशत नया कंटेंट मिलेगा, जिसमें मूवी और वेब सीरीज शामिल हैं।
इसमें यूजर्स 720p रेजलूशन की बजाय 1080p फॉरमेट में कंटेंट देख पाएंगे। साथ ही, यूजर्स को एक अकाउंट से दो डिवाइस में लॉग-इन करने की सुविधा मिलेगी। फिलहाल, इस प्लान को इंडियन यूजर्स के लिए रिलीज नहीं किया गया है।