comscore

Instagram पर आ गया 'Multiple Links in Bio' फीचर, अब एक साथ 5 लिंक बायो में होंगे एड

Instagram बायो में अब-तक आप केवल 1 ही लिंक शेयर कर पाते थे, लेकिन अब आप बायो में एक नहीं बल्कि 5 लिंक को शेयर कर सकेंगे। Meta के CEO Mark Zuckerberg ने अनाउंस किया Multiple Links in Bio फीचर।

Published By: Manisha | Published: Apr 19, 2023, 01:00 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Instagram बायो में अब एड होंगे 5 लिंक
  • पहले बायो में केवल 1 लिंक ही होता था शेयर
  • Mark Zuckerberg ने फीचर का किया ऐलान
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Instagram ने फाइनली अपने यूजर्स के लिए एक मच-अवेटेड फीचर रोलआउट कर दिया है। यह है ‘Multiple Links in Bio’ फीचर, जिसका इंतजार यूजर्स लंबे समय से कर रहे थे। अब-तक इंस्टाग्राम यूजर अपनी प्रोफाइल के बायो में केवल 1 ही लिंक को पोस्ट कर पाते थे। वहीं, अब वह एक-साथ बायो में 5 लिंक को पोस्ट कर सकेंगे। बता दें, इंस्टाग्राम पर बिजनेस चलाने वाले यूजर्स व इंफ्लुएंसर्स के लिए यह बायो फीचर काफी काम का साबित का है। बायो के जरिए वह अपने अन्य सोशल मीडिया हैंडल्स व जरूरी लिंक्स को इंस्टाग्राम पर प्रमोट कर पाते हैं। अब-तक वह केवल 1 ही लिंक बायो में शेयर कर पाते थे, लेकिन अब वह एक-साथ 5 लिंक्स शेयर करने में सक्षम होंगे। news और पढें: Meta ने Facebook और Instagram पर रोल आउट करना शुरू किया AI Support Assistant, मिलेंगे ये बड़ा फायदा

Meta के CEO Mark Zuckerberg ने अपने Instagram Channel के जरिए ‘Multiple Links in Bio’ फीचर को अनाउंस किया है। उन्होंने खुद जानकारी दी कि यूजर्स इस फीचर का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब फाइनली इसे सब के लिए रोलाउट कर दिया गया है। मार्क ने बताया कि अब यूजर्स अपने इंस्टाग्राम बायो में 5 लिंक्स को एड कर सकेंगे। news और पढें: Instagram Reels में आ गया Tap-to-pause फीचर, सिर्फ 1 टैप में रील होगी पॉज

news और पढें: Meta ने क्रिएटर्स को दिया पैसे कमाने का बड़ा ऑफर, Facebook पर करनी होंगी इतनी Reels पोस्ट

इससे पहले ऐप आपको केवल 1 लिंक एड करने की इजाजत देता था। Meta में इंस्टाग्राम के हेड Adam Mosseri ने वीडियो शेयर कर इस फीचर की डिटेल जानकारी दी है।

 


इस नए अपडेट की मदद से यूजर्स अपनी वेबसाइट, ब्लॉग, व्लॉग व अन्य सोशल मीडिया हैंडल्स को इंस्टाग्राम के बायो में लिंक कर सकेंगे। यह अपडेट यकीनन उन सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स व इंस्टाग्राम पर बिजनेस चलाने वाले यूजर्स के लिए काफी काम का साबित होगा, जो अपने मल्टीपल प्रोडक्ट्स, सर्विस व वेबसाइट्स आदि को प्रमोट करने का जरिया ढूंढ रहे हैं। अब वह अपने काम के अलग-अलग 5 लिंक बायो में शेयर कर सकेंगे। इससे ज्यादा से ज्यादा फॉलोअर्स उनके काम को देख सकेंगे।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Instagram पर कैसे एड करें Bio?

इंस्टाग्राम पर बायो एड करने के लिए आपको सबसे पहले अपनी प्रोफाइल पर जाना होगा। इसके बाद Edit प्रोफाइल पर जाएं। यहां आपको Bio के साथ लिंक का ऑप्शन दिखाई देगा, जिसमें आपको 5 अलग-अलग लिंक्स को प्रोफाइल पर पोस्ट कर सकते हैं।