Written By Ashutosh Ojha
Edited By: Ashutosh Ojha | Published By: Ashutosh Ojha | Published: Oct 10, 2025, 03:34 PM (IST)
इंस्टाग्राम अब टीवी पर भी यूज करने की योजना बना रहा है। इंस्टाग्राम के हेड एडम मोस्सेरी ने बताया कि कंपनी टीवी के लिए ऐप बना रही है, जिसमें Reels जैसे वीडियो होंगे लेकिन उन्होंने साफ कहा कि टीवी पर इंस्टाग्राम पर हॉलीवुड मूवी या लाइव खेल नहीं दिखाए जाएंगे। कंपनी का सिर्फ यही मकसद है कि इंस्टाग्राम को सभी डिवाइस पर मजेदार और आसान तरीके से यूज किया जा सके। और पढें: Instagram पर बार-बार आ रही फालतू Reels से हो गए परेशान, ऐसे करें Algorithm रीसेट
एडम मोस्सेरी ने बताया कि अब लोग ज्यादा समय टीवी पर वीडियो देखने में बिताते हैं, इसलिए इंस्टाग्राम के लिए टीवी ऐप की जरूरत हो सकती है। अभी यह विचार सिर्फ शुरुआती (एक्सप्लोर) चरण में है और कंपनी देख रही है कि टीवी ऐप का सबसे अच्छा इस्तेमाल कैसे किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इंस्टाग्राम मुख्य रूप से वर्टिकल वीडियो के लिए है, लेकिन उनका मानना है कि Reels टीवी पर भी आसानी से चल सकते हैं। और पढें: Instagram जल्द ही देगा यूजर्स को ‘Close Friends’ लिस्ट छोड़ने का ऑप्शन, लीक में हुआ खुलासा
इंस्टाग्राम शुरू में सिर्फ फोटो शेयर करने वाला ऐप था लेकिन अब यह वीडियो पर ज्यादा ध्यान देने वाला प्लेटफॉर्म बन गया है। 2020 में Reels शुरू हुए, जो TikTok जैसे छोटे वीडियो देखने का तरीका हैं और अब यह इंस्टाग्राम का सबसे बड़ा फीचर बन गया है। आज इंस्टाग्राम के तीन अरब से ज्यादा मासिक यूजर हैं। नई iPad ऐप भी सीधे Reels फीड में खुलती है और कंपनी सभी यूजर्स के लिए नेविगेशन बार में Reels को आसानी से दिखाएगी। और पढें: Instagram क्रिएटर्स के लिए खुशखबरी, अब हिन्दीं ही नहीं इन 5 भाषाओं में भी बना पाएंगे Reels
टीवी ऐप आने से इंस्टाग्राम वीडियो पर ज्यादा ध्यान देगा। टीवी पर वीडियो देखना बहुत पसंद किया जाता है और YouTube के भी टीवी पर बहुत दर्शक हैं। अब इंस्टाग्राम AI का भी इस्तेमाल कर रहा है। यूजर अपनी Reels को अब चार भाषाओं में देख सकते हैं, जिनमें हिंदी भी है। इससे क्रिएटर्स ज्यादा लोगों तक पहुंच सकते हैं। टीवी पर इंस्टाग्राम आने से यह और भी फेमस होगा।