Published By: Mona Dixit | Published: Jan 20, 2023, 11:36 AM (IST)
Instagram ने अपने यूजर्स और क्रिएटर्स के लिए तीन नए फीचर्स पेश किए हैं। Meta के स्वामित्व वाला यह लोकप्रिय शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म कई नई सुविधाओं पर काम कर रहा है। इनमें से अधिकांश को सभी यूजर्स के लिए धीरे-धीरे रोल आउट किया जा रहा है। इंस्टाग्राम के CEO Adam Mosseri ने अब कन्फर्म कर दिया है कि Reels प्लेटफॉर्म तीन नई सुविधाओं को पेश करेगा, जो यूजर्स को अपना समय मैनेज करने में मदद करेगा। नए फीचर्स के बारे में डिटेल में जानते हैं… और पढें: Instagram Reels नहीं हो रहीं वायरल? बदलें ये सीक्रेट सेटिंग्स, तुरंत बढ़ेगी रीच
इंस्टाग्राम पर पेश किए गए नए फीचर्स में से एक Quiet Mode है। इसके नाम से ही पता चल रहा है कि क्वाइट मोड में होने पर यूजर्स को किसी भी तरह का कोई नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा। ऐप पर पेश किए गए अन्य दो फीचर हिडन वर्ड्स फॉर रिकमेंडेशन और नॉट इंट्रेस्टेड मल्टी-सेलेक्ट हैं। इन फीचर्स को सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। और पढें: Valentine’s Day से पहले Instagram का बड़ा सरप्राइज, स्टोरी-रील्स के लिए आए नए रोमांटिक फीचर्स
Quiet Mode की मदद से यूजर्स अपने दोस्तों और फॉलोअर्स के साथ सीमाएं तय करने के लिए प्रोत्साहित करता है। इसे इनेबल करने पर यूजर्स को कोई नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा। प्रोफाइल एक्टिविटी स्टेटस के जरिए यह यूजर्स को आपके Quiet मोड में होने की जानकारी देगा। और पढें: Instagram जल्द लॉन्च कर सकता है AI फेस स्वैप फीचर, लीक में हुआ खुलासा
यदि कोई अभी भी आपको डायरेक्ट मैसेज भेजता है तो Instagram उन्हें आपके Quick Mode में होने के बारे में एक ऑटो-आंसर भेजेगा।
इसे कस्टमाइज किया जा सकता है। डिसेबल हो जाने के बाद ऐप आपको नोटिफिकेशन की सम्मरी दिखाएगी। यह आज यूएस, यूनाइटेड किंगडम, आयरलैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में उपलब्ध होगा। कंपनी इस फीचर को दूसरे देशों में ज्यादा यूजर्स के लिए उपलब्ध कराने पर काम कर रही है।
सभी यूजर्स के लिए रोल आउट होने वाली दूसरी सुविधा हिडन वर्ड्स फॉर रिकमेंडेशन है। यह यूडर्स द्वारा चुने गए स्पेसिफिक शब्दों के साथ आने वाले कमेंट और मैसेज को छिपाएगा। अब यूजर्स उन शब्दों, इमोजी या हैशटैग की लिस्ट ऐड कर सकते हैं, जिन्हें वे रिकमेंडेशन में नहीं देखना चाहते हैं। यह फीचर प्राइवेसी सेटिंग्स के हिडन वर्ड्स सेक्शन में पाया जा सकता है।
मोसेरी ने दिखाया कि कैसे यूजर्स ऐप पर दिखाई देने वाले कंटेंट रिकमेंडेशन को मैनेज कर सकते हैं। प्रत्येक पोस्ट को व्यक्तिगत रूप से Not Interested के रूप में सिलेक्ट और मार्क करने के बजाय, यूजर्स अब एक्सप्लोर में कंटेंट के कई टुकड़े छिपाने में सक्षम होंगे। एक बार ऐप को व्यवहार के बारे में पता चलने के बाद, यह ऐसे कंटेंट को रील्स, सर्च और अन्य जगहों पर दिखाने से बचने पर काम करेगा।
सुविधाओं को यूजर्स के एक ग्रुप्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।