Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Feb 16, 2026, 01:15 PM (IST)
अगर आप Instagram Reels बना रहे हैं लेकिन व्यूज नहीं आ रहे, तो इसकी वजह सिर्फ कंटेंट नहीं बल्कि आपकी कुछ छिपी हुई सेटिंग्स भी हो सकती हैं। कई बार क्रिएटर्स घंटों मेहनत करके वीडियो बनाते हैं, लेकिन सही सेटिंग्स ऑन न होने के कारण उनकी रील्स ज्यादा लोगों तक नहीं पहुंच पातीं। बड़े क्रिएटर्स इन छोटी-छोटी लेकिन अहम सेटिंग्स का खास ध्यान रखते हैं, जिससे उनकी रीच और एंगेजमेंट तेजी से बढ़ती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इंस्टाग्राम का एल्गोरिद्म उन्हीं वीडियो को ज्यादा प्रमोट करता है, जिनकी क्वालिटी बेहतर हो और जो ज्यादा ऑडियंस तक पहुंचने के लिए ऑप्टिमाइज की गई हों। इसलिए अगर आपकी एंगेजमेंट अचानक कम हो गई है, तो कंटेंट बदलने से पहले सेटिंग्स जरूर चेक करें। और पढें: Instagram पर फॉलोअर्स बढ़ाने के 7 आसान तरीके
सबसे पहले जब भी आप कोई Reel अपलोड करें तो ‘Translate Reel’ ऑप्शन को ऑन कर लें। इसमें हिंदी, इंग्लिश, स्पैनिश और पोर्तुगीज जैसी भाषाएं चुन सकते हैं। इससे आपका वीडियो सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दूसरे देशों के यूजर्स तक भी पहुंच सकता है। इसके अलावा ‘Upload at Highest Quality’ सेटिंग को भी ऑन करना जरूरी है। हाई क्वालिटी में अपलोड की गई वीडियो ज्यादा साफ और शार्प दिखती है, जिससे दर्शक उसे पूरा देखने की संभावना रखते हैं। इंस्टाग्राम भी बेहतर क्वालिटी वाले कंटेंट को ज्यादा प्रमोट करता है, इसलिए यह छोटी सी सेटिंग आपके व्यूज में बड़ा फर्क डाल सकती है। और पढें: Instagram Reels पर अचानक गिर गई रीच? ये गलतियां हो सकती हैं वजह, ऐसे करें ठीक
तीसरी अहम सेटिंग है ‘Flag for Review’ यह ऑप्शन कई बार गलती से ऑन रह जाता है, जिससे आपका कंटेंट लिमिटेड ऑडियंस तक ही पहुंचता है। अकाउंट की ‘Following and Invite’ सेटिंग में जाकर इसे ऑफ कर देना चाहिए। इसके अलावा ‘Allow Public Photos and Videos in Search Engine’ को भी ऑन रखें। इससे आपका पब्लिक कंटेंट गूगल जैसे सर्च इंजन पर भी दिख सकता है। जब आपकी रील्स सर्च रिजल्ट में आएंगी तो आपको इंस्टाग्राम के बाहर से भी ट्रैफिक मिलेगा।
‘Sharing and Reuse’ और ‘Website Embedding’ जैसे ऑप्शन को जरूर ऑन करें। ‘Post the Reel in Story’ और ‘Repost Post’ ऑन करने से आपकी रील स्टोरी और पोस्ट दोनों में दिखाई देगी, जिससे एंगेजमेंट तेजी से बढ़ सकता है। वहीं ‘Website Embedding’ ऑन होने पर कोई भी आपकी रील को अपनी वेबसाइट या ब्लॉग में जोड़ सकता है। इससे आपको एक्स्ट्रा ट्रैफिक मिलेगा और आपके कंटेंट की पहुंच कई गुना बढ़ सकती है। अगर आप सच में बड़े क्रिएटर्स की तरह ग्रो करना चाहते हैं, तो आज ही इन हिडन सेटिंग्स को चेक करें और फर्क खुद देखें।