Published By: Mona Dixit | Published: Jun 28, 2023, 01:11 PM (IST)
Instagram एक लोकप्रिय शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म है। ज्यादातर लोग अपना काफी समय इस पर बिताते हैं। Meta के स्वामित्व वाले इस ऐप के जरिए न सिर्फ आप फोटो और वीडियो शेयर सकते हैं बल्कि एक-दूसरे के साथ बातचीत भी कर सकते हैं। कई बार लोग प्रोफाइल बनाते समय एक प्रोफाइल नेम और यूजनेम जेनरेट होता है। हालांकि, आप बाद में चाहे तो इसे बदल सकते हैं। और पढें: Instagram की बड़ी तैयारी, जल्द TV पर देखने को मिलेंगी Reels और Stories
इंस्टाग्राम आपको यूजरनेम बदलने का एक सीधा तरीका देता है। कुछ आसान स्टेप फॉलो करके आप अपना इंस्टाग्राम यूजरनेम बदल सकते हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी क्रिएटिव यूजरनेम रख सकते हैं ताकि आपका अकाउंट लोगों को आकर्षित लगे। अगर आपको इंस्टाग्राम यूजरनेम बदलना नहीं आता है तो यह आर्टिकल पढ़ें। यहां इसका पूरा तरीका बताया गया है। और पढें: Instagram Carousel पोस्ट में अब Multiple Captions होंगे ADD, चुपके से रिलीज हुआ धांसू फीचर
सबसे पहले हम इंस्टाग्राम के प्रोफाइल नेम की बात करते हैं। इंस्टाग्राम डिस्प्ले नाम आपकी ऑनलाइन आइडेंटिटी को मजेदार बनाने में मजेदार बनाने में मदद करता है। यह आपके इंस्टाग्राम प्रोफाइल का एक मजेदार और जरूरी फीचर है। डिस्प्ले नाम सिलेक्ट करते समय आप अक्षर, संख्याओं, पीरियड और अंडरस्कोर का यूज कर सकते हैं। आपके इंस्टाग्राम हैंडल से अलग आपके इंस्टाग्राम डिस्प्ले नाम में विशेष अक्षर और इमोजी हो सकते हैं। और पढें: इंतजार खत्म! भारत में Instagram Plus, WhatsApp Plus और Facebook Plus पेड सब्सक्रिप्शन लॉन्च, जानें कीमत और Exclusive फीचर्स
इंस्टाग्राम अकाउंट का नाम बदलने के लिए ध्यान दें कि आपके फोन में ऐप का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल हो और आपका एंड्रॉइड स्मार्टफोन या आईफोन इंटरनेट से कनेक्टेड हो।
यूजरनेम बदलने के लिए प्रोफाइल आइकन पर क्लिक कर दें। फिर एडिट प्रोफाइल पर जाकर नेम के नीचे आ रहे यूजरनेम पर क्लिक करें और अपने अनुसार कोई भी नाम सिलेक्ट कर लें। अब नाम लिखकर ऊपर आ रहे Done ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Instagram पर नेम और यूजरनेम के अलग-अलग मतलब होते हैं। प्रोफाइल आइकन के नीचे दिखाई देने वाला आपका डिस्प्ले नेम को यूनिक बनाने की जरूरत नहीं है। इसे स्पेशल कैरेक्टर और इमोजी के साथ कस्टमाइज कर सकते हैं। वहीं, आपका इंस्टाग्राम हैंडल या यूजरनेम आपकी प्रोफाइल के टॉप पर दिखता है, जो कि आपको एक अलग पहचान देता है।
यदि आप अपने पुराने यूजरनेम पर वापस जाना चाहते हैं तो आपके पास ऐसा करने का ऑप्शन है। इंस्टाग्राम आपके पुराने हैंडल को 14 दिनों तक बरकरार रखता है। इस के बाद वह यूजरनेम अन्य यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाता है। हालांकि, यदि कोई और इसका यूज नहीं करता है तो इसे अपने इसे दोबारा पा सकते हैं।