Written By Harshit Harsh
Edited By: Harshit Harsh | Published By: Harshit Harsh | Published: Aug 04, 2023, 03:30 PM (IST)
Image: Pixabay
Google अब अपने प्लेटफॉर्म से आपका कॉन्टैक्ट इंफार्मेशन हटाना आसान बना रहा है। यूजर्स अपनी निजी डिटेल जैसे कि फोन नंबर, ई-मेल अड्रेस आदि को गूगल सर्च से हटा सकते हैं। इसके लिए कंपनी ने नया सिक्योरिटी फीचर रोल आउट किया है। गूगल का यह नया सिक्योरिटी फीचर किसी यूजर का पता, फोन नंबर, ई-मेल अड्रेस आदि अपने प्लेटफॉर्म पर पाएगा तो उसे एक अलर्ट भेजेगा, जिसमें इन जानकारियों को रिव्यू करने और हटाने का रिक्वेस्ट करने का ऑप्शन देगा। ऐसा करके यूजर अपनी निजी जानकारियों को सर्च से हटा पाएंगे। और पढें: Google Photos में आया Video Remix फीचर, मिनटों में एडिट करके बना सकेंगे शानदार वीडियो
गूगल सर्च में मौजूद ‘results about you’ सेक्शन पर जाकर यूजर डैशबोर्ड से अपनी जानकारियों को मोबाइल और वेब दोनों वर्जन के लिए हटा पाएंगे। इस फीचर को पहले सितंबर में रोल आउट किया था, अब इसका नया अपडेट जारी हुआ है। जैसे ही, आप गूगल पर अपनी निजी जानकरियां इनपुट करेंगे इसका डैशबोर्ड उन वेबसाइट्स के बारे में बताएगा, जहां आपकी निजी जानकारियां दर्ज है। आप हर वेबपेज को रिव्यू करके उसे हटाने का रिक्वेस्ट कर सकेंगे। और पढें: Google Pixel 11 सीरीज से इस दिन उठेगा पर्दा, जानें कीमत और फीचर्स
इस तरह से आप अपनी निजी जानकारियों का मिसयूज यानी गलत इस्तेमाल होने से रोक सकते हैं। इससे पहले यूजर को गूगल सर्च में जाकर अपनी निजी जानकारियों का पता लगाना होता था, फिर उसे हटाने के लिए आवेदन देना पड़ता था। नए अपडेट के बाद यूजर को ऑटोमैटिकली ये डिटेल्स दिखाई देंगी, जिनको हटाने के लिए वो आवेदन दे सकेंगे। और पढें: कोर्ट रिकॉर्डिंग मामले पर Google ने दिल्ली हाईकोर्ट से क्या कहा? जानें पूरा मामला
अगर, आप चाहते हैं कि भविष्य में भी आपकी कोई निजी जानकारियां गूगल सर्च में न दिखे तो आप उसके लिए पुश नोटिफिकेशन सर्विस इनेबल कर सकते हैं। ऐसा करने पर कोई भी वेबसाइट अगर आपकी निजी जानकारियों को गूगल पर अपलोड करेगा तो आपको इसका अलर्ट पुश नोटिफिकेशन के जरिए मिलेगा, जिसके बाद उसे हटाने का आप रिक्वेस्ट डाल सकेंगे। हालांकि, गूगल सर्च से आपकी जानकारी हट जाने का मतलब यह नहीं है कि आपके पर्सनल डिटेल्स वेब पेज से पूरी तरह हट जाएंगे। यह केवल आपकी निजी जानकारियों को सर्च होने से बचाएगा, ताकि हैकर्स या साइबर अपराधियों के हाथ आपकी निजी जानकारी न लग सके।
Google का यह नया अपडेट आम यूजर की निजी जानकारियों को रिव्यू करने और सर्च से तेजी से हटाने के लिए लाया गया है। इसका मकसद यूजर की निजी जानकारियों के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाना है। इससे पहले कई बार हैकर्स ने यूजर्स की निजी जानकारियां गूगल सर्च के जरिए निकाली और ऑनलाइन फ्रॉड जैसी घटनाओं को अंजाम दिया है। साइबर अपराधियों को यूजर की निजी जानकारियां गूगल सर्च में न मिले, इसके लिए इस अपडेट को जारी किया गया है।