Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jan 09, 2026, 04:53 PM (IST)
और पढें: Infinix Note Edge 5G दमदार फीचर्स के साथ इस दिन देगा दस्तक, इतनी हो सकती है कीमत
Google Pay को GPay के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत का लोकप्रिय पेमेंट मोबाइल ऐप है। इसके जरिए आसानी से पैसा भेजा और रिसीव किया जा सकता है। इसके माध्यम से डीटीएच की पेमेंट करने से लेकर फोन रिचार्ज तक किया जा सकता है। इसके बेसिक फीचर्स के बारे में अधिकतर यूजर्स को पता चला है, लेकिन प्लेटफॉर्म में कुछ ऐसे फीचर्स भी हैं, जिनकी जानकारी बहुत कम यूजर्स को है। हम आपको इस गाइड में जीपे के हिडन फीचर्स के बारे में बताएंगे, जो आपके काम आएंगे और आपका एक्सपीरियंस भी बेहतर होगा। आइए जानते हैं… और पढें: Redmi Note 14 Pro 5G पर फाडू ऑफर की बरसात, यहां से खरीदने पर बचेंगे पैसे
गूगल पे (Google Pay) का टू सेल्फ शानदार फीचर है। इस टूल को उन यूजर्स के लिए बनाया गया है, जो एक साथ दो बैंक अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं। इसके जरिए अपने एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में आसानी से पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है। यह सुविधा जीपे के बैंक ट्रांसफर सेक्शन में मिलेगा। इससे आपको पैसा रिसीव करने के लिए दूसरे यूजर का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। आपकी प्राइवेसी भी बनी रहेगी।
गूगल ने अपने पेमेंट ऐप में स्प्लिट फीचर को एड किया है। इस फीचर की मदद से बिल को बराबर हिस्से में बांटा जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को जोड़कर ग्रुप बना लें। फिर स्प्लिट एक्सपेंस पर टैप कीजिए। इसके बाद बिल सभी सदस्यों में बराबर बंट जाएगा।
अगर आपको पेमेंट डेट (Payment Dates) याद नहीं रहती है और अक्सर समय आने पर पेमेंट करना भूल जाते हैं, तो गूगल पे का ऑटो पे फीचर आपके लिए है। इस सुविधा के एक्टिव होने के बाद सभी पेमेंट अपने टाइम पर हो जाएंगी। इससे पेमेंट डेट कभी मिस नहीं होगी।
गूगल पे में ट्रांजेक्शन करते वक्त नोट जोड़ने की सुविधा मिलती है। इससे फायदा यह होगा कि आपको याद रहेगा कि आपने किसे और किस लिए पेमेंट की है। साथ ही, अपने खर्चों को भी मॉनिटर करना आसान हो जाएगा।
Google Pay में पेमेंट करने पर स्क्रैच कार्ड मिलते हैं, जिन्हें स्क्रैच करके कैशबैक और विभिन्न कंपनियों के डिस्काउंट कूपन पाए जा सकते हैं। इनमें ईयरबड्स बनानी वाली बोट से लेकर फ्लाइट टिकट बुक करने वाली IXIGO तक शामिल है। अगर आपने अभी तक रिवॉर्ड क्लेम नहीं किए हैं, तो जीपे के होमपेज में जाकर रिवॉर्ड सेक्शन में जाएं। यहां आपको आपके रिवॉर्ड मिल जाएंगे।