Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Sep 22, 2023, 08:17 PM (IST)
Facebook अपने प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने के लिए नए-नए फीचर रिलीज करता रहता है। इस कड़ी में अब सोशल मीडिया जाइंट ने एक नया फीचर रोलआउट किया है, जिसकी मदद से आप ऐप में मल्टीपल प्रोफाइल क्रिएट कर सकते हैं। इससे आप अपनी फीड को कस्टमाइज कर सकेंगे। साथ ही, आप यह देख पाएंगे कि आपने किसके साथ कंटेंट शेयर किया है। खास बात यह है कि आपको अलग-अलग प्रोफाइल के लिए बार-बार लॉग-इन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपको बता दें कि Facebook ने इस सुविधा की टेस्टिंग पिछले साल शुरू की थी। हालांकि, अब इस फीचर को सभी के लिए लॉन्च कर दिया गया है। और पढें: इंतजार खत्म! भारत में Instagram Plus, WhatsApp Plus और Facebook Plus पेड सब्सक्रिप्शन लॉन्च, जानें कीमत और Exclusive फीचर्स
Facebook के अनुसार, मल्टीपल प्रोफाइल फीचर के तहत आप एक बार में केवल 4 प्रोफाइल बना सकेंगे और उनके बीच आसानी से स्विच कर सकेंगे। इसके लिए आपको बार-बार लॉग-इन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे पहले फेसबुक में दूसरी प्रोफाइल ओपन करने के लिए लॉग-इन करना पड़ता था। और पढें: दुनियाभर में Instagram और Facebook हुआ डाउन, Twitter पर की यूजर्स ने शिकायत
फेसबुक का कहना है कि इस फीचर को ग्लोबली रोलआउट कर दिया गया है। यह फीचर कुछ यूजर्स को मिल गया है। आने वाले महीनों में यह सुविधा दुनियाभर के यूजर्स मिल जाएगी। और पढें: Facebook अकाउंट को सुरक्षित रखने के 8 आसान तरीके
1. फेसबुक के प्रोफाइल सेक्शन में जाएं।
2. यहां टॉप पर प्रोफाइल क्रिएट करने का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
3. अपना नाम एंटर करें।
4. अब उन दोस्तों को चुनें, जिन्हें आप नई प्रोफाइल में जोड़ना चाहते हैं।
5. इसमें ग्रुप और पेज को भी ऐड कर सकते हैं, जिन्हें आप फॉलो करते हैं।
6. इसके बाद आपकी प्रोफाइल बन जाएगी।
मेटा ने हाल ही में फेसबुक का लोगो बदला था। इसके डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। इसमें f को थोड़ा ट्वीक किया गया है। इसके फॉन्ट पहले जैसे हैं। हालांकि, इस लोगो के कलर में थोड़ा डार्क किया गया है। इससे पहले लोगो का कलर लाइट था।