Written By Mona Dixit
Written By Mona Dixit
Edited by Mona Dixit |Published: Aug 26, 2023, 05:24 PM (IST)
Facebook का यूज दुनिया में ज्यादातर लोग करते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का यूज करते समय लोगों को अपनी फोटो, चैट और डेटा चोरी होने का डर अक्सर सताए रहता है। वे हमेशा इस चिंता में रहते हैं कि प्लेटफॉर्म उनका पर्सनल डेटा तो यूज नहीं कर रहा है। अब फेसबुक यूजर्स को यह डर सताने लगा है। दरअसल, फेसबुक पर एक ऐसा पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसके अनुसार मेटा आज यानी 26 अगस्त से अपनी पॉलिसी में बदलाव करके नया नियम लागू कर रहा है। इसके तहत वह यूजर्स की फोटो का यूज कर सकते हैं। आइये, इस पोस्ट के पीछे का सच जानते हैं। और पढें: Meta कर रहा नए AI App की टेस्टिंग, फोटो डालते ही तैयार होगी बच्चों की कहानी, जानें कैसे
भारत में भेड़ चाल के कई मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। इसमें लोग बिना सोचे समझें एक दूसरे के पीछे चलने लगते हैं। कई रिपोर्ट्स के अनुसार, फेसबुक के नए नियम वाला यह वायरल पोस्ट और कुछ नहीं बल्कि नई भेड़ चाल ही है। फेसबुक पर जिसे देखो वह यह पोस्ट कर रहा है। कॉपी पेस्ट करके कई फेसबुक यूजर्स इस भेड़ चाल का हिस्सा बन गए हैं। और पढें: Facebook और Instagram अचानक हुए डाउन, दुनियाभर में घंटों परेशान रहे यूजर्स, जानें पूरा मामला
पोस्ट में नए नियम लागू करने की सूचना देते हुए लोग फेसबुक को उसका पर्सनल डेटा जैसे फोटो, मैसेज और पोस्ट को यूज करने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। और पढें: अब कोई नहीं कर पाएगा आपकी Instagram फोटो का AI से गलत इस्तेमाल, Meta ने बंद किया ये विवादित फीचर
वायरल पोस्ट
सच्चाई की बात करें तो ऐसा कुछ भी नहीं है। Meta ने आफिशियल तौर पर ऐसे किसी नए नियम की घोषणा नहीं की है। इससे पहले भी ऐसा ही एक पोस्ट वायरल हुआ था।
ध्यान रखें कि आपने जब पहली बार फेसबुक पर अकाउंट बनाया था, तब ही आप उसकी पॉलिसी को स्वीकार कर चुके थे। इस पर सहमति जताए बिना कोई भी फेसबुक का यूज नहीं कर सकता है।
अगर Facebook को किसी यूजर के पर्सनल डेटा का यूज करना होगा तो वह अब यूजर की सहमित का इंतजार नहीं करेगा। इंटरनेट की दुनिया में इस प्रकार की अफवाह या भेड़ चाल आम बात है। इस कारण ऐसे किसी पोस्ट पर तब तक यकीन न करें, जब तक आपको उसकी सही जानकारी न हो। या कंपनी ने उससे संबंधित कोई घोषणा न की हो।