Edited By: Harshit Harsh | Published By: Harshit Harsh | Published: Apr 04, 2023, 08:20 AM (IST)
Twitter Logo Changed: एलन मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर का लोगो बदल दिया है। पिछले साल ट्विटर खरीदने के बाद से एलन मस्क ने इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में कई बदलाव किए हैं। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि एलन मस्क ने यूजर्स को अप्रैल फूल बनाने के लिए यह कदम उठाया है। अब यूजर्स को अपने प्रोफाइल के होमपेज पर बाईं ओर ऊपर की तरफ बने ट्विटर की नीली चिड़िया वाले लोगो की जगह एक डॉगी की फोटो दिख रही है। और पढें: Elon Musk का नया प्लान आया सामने, ला सकते हैं X Chat, टेस्टिंग शुरू
एलन मस्क ने ट्विटर का लोगो बदलने के बाद ट्वीट भी किया है, जिसमें कार्टून के जरिए इसमें कुत्ते का लोगो लगाए जाने की बात कही जा रही है। वहीं, एलन मस्क ने एक पुराने ट्वीट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि मैनें अपना वादा पूरा किया। दरअसल चेयरमैन नाम के यूजर ने एलन मस्क से कहा था कि ट्विटर खरीदकर उसकी चिड़िया की जगह डोगी की फोटो लगाइए। एलन मस्क ने उस कन्वर्सेशन का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा है कि हमने अपना वादा पूरा किया। और पढें: सिर्फ 89 रुपए में मिलेगा X Premium, जानिए कैसे मिलेगा और क्या-क्या मिलेगा
As promised pic.twitter.com/Jc1TnAqxAV
और पढें: इंटरनेट पड़ा ठप, X और ChatGPT जैसी कई साइट्स हुई डाउन, यूजर्स हुए परेशान
— Elon Musk (@elonmusk) April 3, 2023
ट्विटर का नया लोगो सोमवार 3 अप्रैल देर रात को बदला गया। कई यूजर्स ने ट्विटर पर नए लोगो के साथ स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसके बाद माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर #DOGE ट्रेंड करने लगा। पहले तो लोगों को लगा कि किसी ने ट्विटर को हैक कर लिया है और डॉगी का लोगो लगा दिया है, लेकिन एलन मस्क के ट्वीट को देखकर यूजर्स कंफर्म हुए कि नीली चिड़िया को हटा लिया गया है।
— Elon Musk (@elonmusk) April 3, 2023
इससे पहले भी एलन मस्क ने ट्विटर के लोगो बदलने को लेकर संकेत दिए थे। फरवरी में भी एलन मस्क ने एक फोटो ट्वीट किया था, जिसमें एलन मस्क ने CEO लिखे हुए टी-शर्ट पहने एक डॉगी की तस्वीर पोस्ट की थी और लिखा था कि ट्विटर के नए सीईओ कमाल के हैं। एलन मस्क ने जिस डॉगी की फोटो पोस्ट की थी उसका नाम फ्लोकी है।
Twitter का लोगो यूजर्स को अपनी प्रोफाइल पेज पर बाईं ओर ऊपर की तरफ दिखेगा। इसके ठीक नीचे होम, एक्सप्लोर, नोटिफिकेशन्स, मैसेज, बुकमार्क जैसे ऑप्शन दिखेंगे। बता दें कि ट्विटर का यह लोगो केवल वेब यूजर्स को दिखेगा। ट्विटर ऐप में यूजर्स को यह लोगो नहीं दिखता है।