Written By Manisha
गर्मियों के मौसम में AC चलाना अब कोई ऑप्शन नहीं बल्कि जरूरत बन चुका है। मई-जून की गर्मी में एसी के बिना रहना नमुमकिन-सा हो गया है। हालांकि, जब भी किसी इलेक्ट्रिक समान का इस्तेमाल हद से ज्यादा होता है, तब वो राहत देने की बजाय बड़ा खतरा बन सकता है। हाल ही में कई खबरे सामने आई हैं, जिसमें देखा गया है कि AC फटने से घर में भयानक आग लग गई। जी हां, आपकी जरा-सी लापरवाही एक बड़े हादसे को अंजाम दे सकती है। ऐसे में पहले से ही सतर्क रहना ही एकमात्र बचाव का साधन है।
कोई भी इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट एक-दम से खराब नहीं होता बल्कि वो खराब होने से पहले आपको कई संकेत देते हैं। हालांकि, हम अक्सर ऐसे छोटे-छोटे संकेतों को इग्नोर कर बैठते हैं और फिर बड़ा हदसा घट जाता है। अगर आप नहीं चाहते कि आपके घर में लगा एसी हादसे का शिकार हो, तो आपको उन संकेतों के बारे में जरूर पता होना चाहिए जो AC ब्लास्ट होने से पहले देखने को मिलते हैं।
यदि आपके एसी का कंप्रेसर ओवरहीट कर रहा है, तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। ज्यादा हीटिंग की वजह से एसी में आग लग सकती है या फिर वो बम की तरह फट सकता है।
यदि एसी या फिर कंप्रेसर में से अचानक ही तेज आवाज आने लगी है या फिर कंप्रेसर खड़खड़ाहट करने लगा है, तो समझ जाइए कि अंदर किसी तरह की खामी है, जो आगे चलकर बड़े हादसे में बदल सकता है।
जैसे ही आप कूलिंग के लिए AC ऑन करते हैं, तो एसी में से तेज गंध का आना भी बड़े हादसे का संकेत देता है। यह तेज बदबू प्लास्टिक व रबर के जलने जैसी हो सकती है। आपको बता दें, जब एसी के अंदर की वायर या फिर कोई पार्ट्स ज्यादा गर्म हो जाता है या फिर जल जाता है, तो प्लास्टिक कोटिंग पिघलने की वजह से इस तरह की गंध आती है।
ठंडक के लिए आप जैसे ही AC ऑन करते हैं, वैसे ही MCB ड्रॉप हो जाती है। ऐसा बार-बार होना इलेक्ट्रिकल ओवरलोड या शॉर्ट सर्किट के संकेत देता है। ऐसे में आप एसी को चलाएंगे, तो वह फट भी सकता है।
अगर आपका एसी ऑन होते हुए भी कूलिंग नहीं कर रहा, तो इसमें अंदरूनी फॉल्ट हो सकता है। ऐसे में यदि आप बार-बार एसी चलाएंगे, तो इस पर लोड ज्यादा बढ़ेगा और एसी फटने के चांस बढ़ सकते हैं।
ऊपर बताए यदि कोई भी संकेत आपको अपने एसी के साथ देखने को मिल रहे हैं, तो सबसे पहले AC को मेन स्विच से ऑफ कर दें। इसके बाद किसी अच्छे टेक्नीशियन को घर बुलाएं। सबसे बेस रहता है आप जिस भी कंपनी का AC इस्तेमाल कर रहे हैं, उसी कंपनी के टेक्नीशियन को इसे ठीक करने के लिए बुलाएं। इसके अलावा, कुछ लोग खुद से AC ठीक करने की कोशिश में लग जाते हैं। आपको इस तरह की स्थिति में AC खोलने व उसे ठीक करने की कोशिश नहीं करनी है। यह काम किसी प्रोफेशनल को ही करने दें।
1. गर्मी का सीजन शुरू होने से पहले घर में लगे सभी AC की सबसे पहले सर्विस कराएं। बिना सर्विस कराए एसी को चलाने से बचे। एक्सपर्ट की पानें, तो हर 6 से 12 महीने में एसी की सर्विसिंग करानी चाहिए, जिसके बाद एसी बिना दिक्कत के अच्छी कूलिंग करता है।
2. एसी के आउटडोर यूनिट को हमेशा ऐसी जगह इंस्टॉल कराएं, जहां आसपास हवा का अच्छा वेंटिलेशन हो। कम स्पेस वाली जगह में आउटडोर यूनिट अच्छे से एयर फ्लो नहीं कर पाती, जिसकी वजह से हीटिंग की समस्या आती है। हीटिंग की वजह से एसी फटने के चांस काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं।