comscore

AC चलाते समय कर रहे हैं ये 5 गलतियां? बढ़ सकता है बिजली का बिल

AC Tips and Tricks Top 5 Mistakes That Are Increasing Your Electricity Bill check full list: AC चलाते हुए 90 प्रतिशत लोग करते हैं ये 5 गलतियां, कहीं आप भी तो उनमें से एक नहीं...?

Edited By: Manisha| Published By: Manisha| Published: Jun 08, 2026, 04:31 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
Infinix (7)zoom icon
18

AC का बिल

गर्मी के मौसम में AC चलाना अब एक जरूरत बन चुका है। बिना एसी के रहना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, कई लोगों को शिकायत होती है कि कुछ देर एसी चलाकर भी उनका बिल उनके पड़ोसियों से ज्यादा आता है। वहीं, उनके पड़ोसी उनसे ज्यादा एसी चलाते हैं, लेकिन उनका बिजली का बिल कम आता है।

AC (99)zoom icon
28

बिजली का बिल ज्यादा आने का कारण

दरअसल, इसके पीछे की कई वजह हो सकती है। अगर आप कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें, तो एसी चलाने के बाद आपका भी बिल आपके पड़ोसी की तरह कम आ सकता है।

AC (93)zoom icon
38

इन 5 गलतियों से बिजली का बिल आता है ज्यादा

AC चलाने पर आने वाला ज्यादा बिजली का बिल हमारी कुछ गलत आदतों का परिणाम भी होता है। सही आदत व सेटिंग आपके भी बिजली के बिल को कम कर सकती हैं। यहां जानें वो 5 गलतियां जिसकी वजह से आपका बिल अन्य लोगों के मुकाबले ज्यादा आता है।

AC (96)zoom icon
48

1. AC को सीधे 16°C पर चलाना

गर्मी के मौसम में जल्द ही कमरे को ठंडा करने के लिए कई लोग एसी को सीधे 16 डिग्री तापमान पर कर देते हैं। इस तरह की टेम्परेचर सेटिंग से सीधे कंप्रेसर पर लोड़ पड़ता है और बिजली की खपत काफी ज्यादा बढ़ जाती है। बिजली खपत बढ़ने से बिजली का बिल भी ज्यादा आता है।

Infinix (6)zoom icon
58

2. रात को Sleep Mode का इस्तेमाल न करना

रात के समय आप AC को चलाकर सो जाते हैं, तो एसी पूरी रात कमरे को ठंडा करता रहता है। रातभर एसी चलने की वजह से बिजली का बिल बढ़ जाता है। ऐसे में आप Sleep Mode का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो कि एक तय समय के बाद एसी को अपने-आप बंद कर देता है और बिजली बर्बाद होने से भी रोकता है।

AC (98)zoom icon
68

3. गलत Ton का AC खरीदना

अगर आपका कमरा या फिर घर बड़ा है और आप सस्ते के टक्कर में 1 टन या फिर उससे कम का एसी खरीदकर ले आए हैं, तो वो कमरे को ठंडा करने में समय लेगा। जितनी देर एसी चलेगा, उतनी बिजली खर्च होगी और बिल ज्यादा आएगा। ऐसे में अपने कमरे या फिर घर के हिसाब वाला एसी ही खरीदें।

AC (94)zoom icon
78

4. आउटडोर यूनिट को धूप में लगाना

एसी लगवाते समय अगर आपने आउटडोर यूनिट को धूप वाली जगह लगाया है, तो ऐसे में एसी कमरे को ठंडा करने में समय लगेगा। ऐसे में आउटडोर यूनिट को ऐसी जगह लगवाएं जहां सीधी धूप न आती हो।

AC (95)zoom icon
88

5. कम Rating वाले AC खरीदना

AC खरीदते वक्त उसके साथ मिलने वाली रेटिंग का भी खास ख्याल रखें। अगर आप नहीं चाहते कि आपका एसी ज्यादा बिजली खर्च करें, तो 5 स्टार रेटिंग वाले एसी की ही खरीदारी करें।