comscore

बारिश में भीग गया आपका स्मार्टफोन, न लें टेंशन, बचाने के लिए अपनाएं ये Tips

बारिश में अक्सर स्मार्टफोन भीग जाता है, जिससे हमें बहुत परेशानी होती है। इसलिए यहां कुछ काम के टिप्स बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर भीगे हुए स्मार्टफोन को सूखा सकते हैं।

Published By: Ajay Verma | Published: Jul 10, 2025, 02:07 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

देश के अधिकतर राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। ऐसे में लोग खुद को भीगने से छाते का इस्तेमाल करके बचा लेते हैं, लेकिन फोन को भीगने से नहीं बचा पाते हैं, जिससे डिवाइस खराब हो जाता है। इससे रोजमर्रा का काम करने में बहुत दिक्कत है। अधिकतर कार्य बीच में ही अटक जाते हैं। अगर आप भी कहीं काम से बाहर निकले हैं और अचानक हुई बरसात की वजह से आपके फोन में पानी घुस गया है, तो टेंशन लेने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। हम आपको इस खबर में कुछ काम के टिप्स बताने वाले हैं, जिन्हें फॉलो करके आप अपने भीगे हुए मोबाइल फोन को आसानी से सुखा पाएंगे। आइए जानते हैं… news और पढें: बारिश के सीजन में AC का यह मोड आएगा आपके काम, दिलाएगा उमस और चिपचिपाहट से राहत

तुरंत करें स्विच ऑफ

स्मार्टफोन में पानी जाने की वजह से उसके इंटरनल पार्ट खराब हो जाते हैं। इसके साथ शॉर्ट सर्किट होने के कारण ब्लास्ट होने का खतरा बना रहता है। इस वजह से फोन को स्विच ऑफ करने की सलाह दी जाती है। ऐसा करने से स्मार्टफोन को बचाया जा सकता है। news और पढें: AC Tips: मानसून में चिपचिपी गर्मी से राहत दिलाता है ये फीचर, बारिश होते ही ON करना न भूलें

निकाल दें Sim

बारिश में भीगे हुए फोन से सिम कार्ड निकाल दें। यदि प्रोटेक्टिव कवर लगा है, तो उसे भी निकालें। इससे पानी दरारों तक नहीं पहुंचेगा और फोन अतिरिक्त पार्ट्स बचे रहेंगे। डिवाइस को भी ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचेगा।

पानी पोंछें

अपने भीगे हुए स्मार्टफोन को साफ और सॉफ्ट कपड़े व टॉवल से अतिरिक्त पानी को पोंछ दें। डिवाइस के अहम पार्ट जैसे पोर्ट, बटन और हेडफोन जैक को तो जरूर पोंछें। इससे पानी डिवाइस के अंदर नहीं पहुंचेगा और नुकसान भी ज्यादा नहीं होगा।

चावल में रखें फोन

अपने स्मार्टफोन को पोंछने के बाद उसे जल्दी से जल्दी 24 से 48 घंटे के लिए चावल के बोरे में डाल दें। ऐसा करने से फोन पर जमा मॉइस्चर व अतिरिक्त पानी पूरी तरह से सूख जाएगा। इससे डिवाइस पहले की तरह काम करने लगेगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

ले जाएं कस्टमर केयर सेंटर

यदि ऊपर बताए गए Tips को फॉलो करने के बाद भी स्मार्टफोन काम नहीं कर रहा है, तो मुमकिन है कि पानी की वजह से फोन के अंदर के पार्ट खराब हो गए हैं। इस वजह से डिवाइस काम नहीं कर रहा है। इस स्थिति में अपने मोबाइल फोन को कस्टमर केयर सेंटर में दिखाएं।