Written By Swati Jha
Published By: Swati Jha | Published: Feb 14, 2023, 02:48 PM (IST)
Paytm वैलेंटाइन डे के मौके पर Paytm Valentine Cashback Offer लेकर आया है। इसके तहत यूजर कार्ड कलेक्ट कर सकते हैं और 140 रुपये तक कमा सकते हैं। पेटीएम यूजर्स को Paytm UPI, पेटीएम वॉलेट, पोस्टपेड और दूसरे ऑप्शन्स के साथ पेमेंट की सुविधा देता है। और पढें: T20 World Cup 2026: Jio ने यूजर्स को दिया खास गिफ्ट, फ्री OTT के साथ 4K क्वालिटी में देख पाएंगे लाइव मैच
Paytm App कार्ड की पेशकश कर रहा है – लव एंड अफेक्शन, एंटरटेनमेंट और डिनर कार्ड। इनमे से हर एक में तीन कार्ड शामिल हैं। इन सभी नौ कार्ड्स को कलेक्ट करने पर, यूजर्स को 140 रुपये के 14,000 पेटीएम कैशबैक पॉइंट मिलेंगे। ध्यान रहे यह ऑफर 13-20 फरवरी तक वैलिड है। कार्ड का फायदा उठाने के लिए, यूजर पेटीएम ऐप पर ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर पर पेमेंट कर सकते हैं। और पढें: Bharat Taxi में Paytm से झटपट UPI पेमेंट शुरू, Uber-Ola को मिलेगी कड़ी टक्कर
कैशबैक पॉइंट्स पेटीएम यूजर्स के लिए एक एक्सक्लूसिव रिवार्ड प्रोग्राम है। पेटीएम ऐप के जरिए की गई पेमेंट पर, यूजर जब भी पैसा ऐड करते हैं, पैसे ट्रांसफर करते हैं, मोबाइल रिचार्ज करते हैं या अपने यूटिलिटी बिल का पेमेंट करते हैं, तो बदले में उनको पॉइंट मिलेंगे। और पढें: Apple की Valentine’s Day Sale हुई शुरू, iPhone 17 से लेकर MacBook, iPad और AirPods तक पर मिल रहे शानदार ऑफर्स