Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jan 20, 2023, 04:20 PM (IST)
अगर आप अपने लिए नया स्मार्ट टीवी खरीदने चाहते हैं, लेकिन आपका बजट आपको अनुमति नहीं दे रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, Flipkart पर बिग सेविंग डे सेल चल रही है। इसमें लगभग सभी ब्रांड के स्मार्ट टीवी पर बंपर ऑफर दिए जा रहे हैं। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से एक ऐसी डील के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप Motorola के Revou-Q सीरीज के 55 इंच वाले स्मार्ट टीवी को बेहद कम कीमत पर खरीद सकेंगे। और पढें: 7100mAh बैटरी और 7000Nits ब्राइट डिस्प्ले के साथ Motorola Edge 70 Max लॉन्च, जानें कीमत
मोटोरोला Revou-Q सीरीज का 55 इंच का स्मार्ट टीवी फ्लिपकार्ट पर 40,999 रुपये में उपलब्ध है। इसकी कीमत में 14,000 रुपये की छूट शामिल है। इसके अलावा अगर आप ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको कुल 2,250 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा, जबकि ईएमआई चुनने पर केवल 1,250 रुपये का ऑफ दिया जा रहा है। और पढें: Moto G77 Power: 7000mAh बैटरी वाला धांसू फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
वहीं, Citi बैंक के डेबिट व क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1500 रुपये की छूट दी जा रही है। साथ ही, 1000 रुपये का एक्सट्रा डिस्काउंट भी मिल रहा है। और पढें: Moto Pad 70 Pro टैब 10200mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
आप मोटोरोला के इस टीवी को खरीदने के लिए पुराना टीवी एक्सचेंज करते हैं, तो आपको 11 हजार तक की छूट मिल सकती है। हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने टीवी की कंडीशन पर निर्भर करेगी। अन्य डील की बात करें, तो पेटीएम वॉलेट से टीवी की खरीदारी करने पर 100 रुपये के कैशबैक से लेकर 1,402 रुपये प्रति माह तक की नो-कॉस्ट ईएमआई मिल रही है।
कंपनी ने अपने शानदार स्मार्ट टीवी में 55 इंच का डिस्प्ले दिया है। यह टीवी Quantum डॉट तकनीक से लैस है। इसकी स्क्रीन डॉल्बी विजन और एचडीआर 10 सपोर्ट करती है। इसमें बेहतर व्यूइंग के लिए Gamma engine 2.2 दिया गया है। साथ ही, इसमें गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट भी मिलता है।
सीमलेस फंक्शनिंग के लिए मोटोरोला के स्मार्ट टीवी में Realtek प्रोसेसर के साथ 2GB RAM दी गई है। इसमें 16GB की इंटरनल स्टोरेज भी है। इसके साथ ही टीवी में शानदार साउंड के लिए DOLBY Atmos दिया गया है। वहीं, यह टीवी वाई-फाई, USB और HDMI पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर से लैस है।