Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Dec 16, 2025, 10:53 AM (IST)
BHIM App
BHIM ने अपना नया कैंपेन ‘Garv Se Swadeshi’ शुरू किया है। इसका मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा लोग डिजिटल पेमेंट्स का इस्तेमाल करें। इस महीने BHIM अपने 10 साल पूरे कर रहा है। इस मौके पर नए यूजर्स को फायदा मिलेगा, अगर वे पहली बार डिजिटल पेमेंट करते हैं और 20 रुपये या उससे ज्यादा का पेमेंट करते हैं तो उन्हें 20 रुपये का कैशबैक मिलेगा। यह ऑफर खासकर उन लोगों के लिए है जो अब तक डिजिटल पेमेंट नहीं करते थे, ताकि वे इसे आसानी से इस्तेमाल करना सीख सकें। और पढें: अब इंटरनेशनल नंबर से भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, NRI यूजर्स के लिए Paytm का बड़ा अपडेट
BHIM App के जरिए यूजर्स महीने में 300 रुपये तक कैशबैक कमा सकते हैं। यह कैशबैक रोजमर्रा के खर्चों पर मिलता है, जैसे… और पढें: iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, Apple Pay भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च
NBSL की MD और CEO लालिथा नटराज ने बताया कि BHIM भारत को डिजिटल और आत्मनिर्भर बनाने में मदद करता है। उनका कहना है कि ‘Garv Se Swadeshi’ कैंपेन का मकसद है कि लोग सुरक्षित और भरोसेमंद तरीके से अपने रोजमर्रा के पैसे का पेमेंट कर सकें। और पढें: India AI Impact Summit 2026: विदेशी प्रतिनिधी अब UPI से कर पाएंगे पेमेंट, NPCI ने शुरू की ‘UPI One World’ वॉलेट सेवा
नए BHIM App में अब 15 से ज्यादा भारतीय भाषाओं का समर्थन है और यह बिलकुल Ads-Free है। इसे कम इंटरनेट वाले इलाकों में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। App में अब कई नई सुविधाएं हैं…
Split Expenses: खर्च को दोस्तों या परिवार के साथ बांटना आसान
Family Mode: पूरे परिवार के लिए एक साथ इस्तेमाल करना
Spend Analytics: अपने खर्च को समझना और ट्रैक करना
Action Needed: जरूरी कामों की जानकारी
UPI Circle: डिजिटल पेमेंट करना और भी आसान
UPI Circle फीचर बहुत मददगार है। इसके जरिए आप अपने परिवार, बच्चे, स्टाफ या भरोसेमंद लोगों को महीने की एक तय राशि तक सीधे पैसे भेजने की अनुमति दे सकते हैं। IMF की रिपोर्ट के अनुसार, UPI अब दुनिया में आधे डिजिटल पेमेंट्स (लगभग 49%) संभाल रहा है। यह कई बड़े देशों जैसे ब्राजील, थाईलैंड, चीन और दक्षिण कोरिया से भी आगे है। BHIM का ‘Garv Se Swadeshi’ कैंपेन लोगों को सुरक्षित, आसान और आधुनिक डिजिटल पेमेंट करने में मदद करता है।