Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Nov 01, 2023, 10:59 AM (IST)
Paytm ने दिवाली पर कन्फर्म ट्रेन टिकट बुक करने के लिए एक नया फीचर Guaranteed Seat Assistance लॉन्च किया है। फेस्टिव सीजन चल रहा है और जल्द ही शादी सीजन भी शुरू होने वाला है। ऐसे में लोगों को ट्रेन से यात्रा करने के लिए कन्फर्म टिकट मिलना बहुत मुश्किल हो जाता है। Paytm के इस नए फीचर की मदद से लोग बुकिंग करते समय कन्फर्म ट्रेन सीट पा सकेंगे। अगर आपको भी कन्फर्म ट्रेन टिकट चाहिए तो इस फीचर का यूज करें। यहां इसे यूज करने का पूरा तरीका बताया गया है। आइये, जानते हैं। और पढें: एक क्लिक में ऐसे देखें सभी UPI Apps की पेमेंट हिस्ट्री, अब बार-बार ऐप बदलने की जरूरत नहीं
Patym की यह नई सर्विस लोगों को उनकी पसंदीदा ट्रेन में कन्फर्म सीट दिलाने के लिए वैकल्पिक स्टेशन ऑप्शन सिलेक्ट करने की सुविधा देगी। अब कन्फर्म सीट न होने या लंबी वेटिंग लिस्ट होने पर भी आपको कन्फर्म टिकट मिल जाएगा। नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर Paytm के नए Guaranteed Seat Assistance फीचर के जरिए कन्फर्म ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। और पढें: Paytm का बड़ा अपडेट, दो नए फीचर्स किए लॉन्च