Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Sep 29, 2023, 09:18 PM (IST)
Instagram Reels न केवल मनोरंजन का एक जरिया है, बल्कि आज के समय में लोग रील्स के जरिए खूब पैसा भी कमा रहे हैं। भारत में TikTok बैन होने के बाद इंस्टाग्राम रील्स फीचर पेश किया गया, जो देखते ही देखते काफी पॉपुलर हो गया है। इंस्टाग्राम रील्स एक शॉर्ट वीडियो फॉर्मेट है। यूजर्स के बीच रील्स फीचर को पॉपुलर बनाने के लिए इंस्टाग्राम ने कई फेमस कॉन्टेंट क्रिएटर्स का सहारा लिया था। आज के समय में एक आम शख्स भी इंस्टाग्राम रील्स बनाकर ढेर सारे पैसे कमा सकता है। इसके लिए बस उस रील वीडियो को वायरल होने की जरूरत है। अगर आप भी इंस्टाग्राम पर फेमस होने के लिए काफी रील्स बनाते हैं, लेकिन आपकी रील वायरल नहीं हो रही है… तो इसके लिए इंस्टाग्राम का एक फीचर आपकी मदद कर सकता है। और पढें: Instagram पर बार-बार आ रही फालतू Reels से हो गए परेशान, ऐसे करें Algorithm रीसेट
Instagram Reels के लिए कंपनी कई शानदार फीचर्स पेश कर चुकी है। इन्हीं में से एक फीचर का नाम है Remix। बता दें, इस फीचर की मदद से दूसरे फेमस क्रिएटर्स की रील्स वीडियो के साथ अपनी रील वीडियो शूट कर सकते हैं। इससे फायदा यह होता है कि आप जिस शख्स के साथ रिमिक्स रील वीडियो बना रहे हैं, उनके फॉलोवर्स और व्यूवर्स की नजर भी आपके वीडियो पर पड़ जाती है। इससे आपकी वीडियो को ज्यादा से ज्यादा लोग देख पाते हैं और आपकी वीडियो वायरल हो सकती है। और पढें: Instagram जल्द ही देगा यूजर्स को ‘Close Friends’ लिस्ट छोड़ने का ऑप्शन, लीक में हुआ खुलासा
रिमिक्स वीडियो में सबसे ज्यादा रिएक्शन वीडियो फेमस है। इसमें लोग एक पॉपुलर या फिर वायरल वीडियो के साथ अपनी वीडियो रिमिक्स करके रिएक्शन देते हैं। रिएक्शन वीडियो इंस्टाग्राम रील्स पर काफी जल्दी वायरल हो जाती है। और पढें: Instagram क्रिएटर्स के लिए खुशखबरी, अब हिन्दीं ही नहीं इन 5 भाषाओं में भी बना पाएंगे Reels
1. सबसे पहले आपको एक ऐसी वीडियो चुननी है, जो काफी वायरल हो रही है।
2. इसके बाद वीडियो के कॉर्नर पर आपको तीन डॉट आइकन दिखेगा।
3. तीन डॉट आइकन पर क्लिक करके आपको Remix This Reel का ऑप्शन दिखाई देगा।
4. अब आपके सामने एक साइड वीडियो और एक साइड कैमरा ओपन हो जाएगा।
5. दूसरी साइड आप अपनी वीडियो शूट करें।
6. अब प्रीव्यू पर क्लिक करें और वीडियो देखें कि सही शूट हुई है या नहीं।
7. वीडियो सही है, तो Next ऑप्शन पर टैप करके रिमिक्स वीडियो अपने अकाउंट पर पब्लिश कर दें।