Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Oct 17, 2024, 06:13 PM (IST)
YouTube ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए कई काम के फीचर्स रोलआउट किए हैं। इन फीचर्स की लिस्ट में Sleep Timer नाम का नया फीचर एड हुआ है। जैसे कि नाम से समझ आता है कि इस फीचर का इस्तेमाल करके यूजर्स स्क्रीन पर चल रही वीडियो को एक तय समय बाद बंद कर सकेंगे। यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के काफी काम आने वाला है, जो कि सोने से पहले यूट्यूब वीडियो देखना पसंद करते हैं। ऐसे में यूट्यूब वीडियो देखते हुए यदि आपकी आंख भी लग जाती है, तो यह फीचर अपने आप आपके डिवाइस को बंद कर देगा। और पढें: Google ने YouTube Music में लॉन्च किया AI प्लेलिस्ट फीचर, अब मूड के हिसाब से बनाएं अपनी म्यूजिक लिस्ट
YouTube का नया Sleep Timer फीचर Android और iOS दोनों ही यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया गया है। जैसे कि हमने बताया यह फीचर एक तय समय के बाद आपके फोन पर चल रही यूट्यूब वीडियो को पॉज करने का काम करेगा। यह YouTube Music, Spotify और Apple Music के Sleep Timer फीचर की तरह ही काम करने वाला है। यूं तो इस फीचर को सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया गया है, लेकिन इसे सभी तक पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है। Techlusive टीम मेंबर्स को अपने एंड्रॉइड यूट्यूब ऐप पर यह फीचर मिल चुका है। आइए जानते हैं कैसे करें इस फीचर का इस्तेमाल। और पढें: Image to Video AI Free: फोटो से बनानी हैं वीडियो? यह AI Tool फ्री में करेगा शानदार काम, जानें कैसे
1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन या फिर लैपटॉप में YouTube ऐप ओपन करें। और पढें: सेकंड हैंड मोबाइल लेते वक्त भूलकर भी न करें ये गलती, बस 2 मिनट में जानें फोन चोरी का है या नहीं
2. इसके बाद Sleep Timer फीचर इस्तेमाल करने के लिए आप जिस भी वीडियो को देख रहे हैं, उसके टॉप पर मौजूद तीन डॉट आइकन पर क्लिक करना है।
3. इसके बाद आपके सामने कुछ ऑप्शन की लिस्ट ओपन होगी।
4. इस लिस्ट में नया Sleep Timer ऑप्शन भी मौजूद होगा।
5. आपको Sleep Timer ऑप्शन पर टैप करना होगा।
6. इसके बाद आपके सामने 10 मिनट से लेकर 1 घंटे और End of Video वाले ऑप्शन दिखेंगे।
7. अगर आप चाहते हैं कि वीडियो 10 मिनट बाद बंद हो जाएगा, तो आप 10 मिनट का ऑप्शन सिलेक्ट कर सकते हैं।
8. टाइम पूरा होने के बाद वीडियो अपने आप पॉज हो जाएगी और आपका डिवाइस Sleep Mode में चला जाएगा।