Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jun 19, 2023, 01:47 PM (IST)
दिग्गज सोशल मीडिया ऐप Facebook ने अपने यूजर्स की सुविधा के लिए प्लेटफॉर्म पर कई काम के फीचर जोड़े हैं। इन ही में से एक फोटो ट्रांसफर टूल है, जिसकी मदद से यूजर फेसबुक फोटोज को गूगल फोटोज पर ट्रांसफर कर सकते हैं। अगर आप अपनी कुछ पसंदीदा फेसबुक तस्वीरों को हमेशा के लिए सेव करके रखना चाहते हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि गूगल फोटोज पर कैसे ट्रांसफर करें, तो हम आपको नीचे आसान प्रोसेस बताने वाले हैं, जिससे आप तस्वीरों को गूगल फोटोज में आसानी से स्टोर कर सकेंगे। और पढें: WhatsApp CEO Kunal Shah: 15 की उम्र में जो था डिलीवरी बॉय, आज बन गया WhatsApp का हेड
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फीचर को साल 2020 में सभी फेसबुक यूजर्स के लिए जारी किया गया था। और पढें: इंतजार खत्म! भारत में Instagram Plus, WhatsApp Plus और Facebook Plus पेड सब्सक्रिप्शन लॉन्च, जानें कीमत और Exclusive फीचर्स
फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा (Meta) ने हाल ही में AI तकनीक पर आधारित वॉइसबॉक्स (Voicebox) टूल को पेश किया है। यह मॉडल अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, पोलिश और पुर्तगाली भाषा सपोर्ट करता है। यूजर इस टूल की मदद से रिकॉर्डेड ऑडियो क्लिप के ओरिजिनल स्टाइल और कंटेंट को बनाए रखते हुए एडिट कर सकते हैं। और पढें: दुनियाभर में Instagram और Facebook हुआ डाउन, Twitter पर की यूजर्स ने शिकायत
फिलहाल, इस एआई मॉडल की टेस्टिंग चल रही है। उम्मीद है कि वॉइसबॉक्स टूल को आने वाले महीनों में सभी यूजर्स के लिए लॉन्च किया जाएगा।
वॉइसबॉक्स टूल से पहले कंपनी ने वीआर हैडसेट लॉन्च किया था। इसका नाम Meta Quest 3 है और इसे Quest 2 के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर रिलीज किया गया है। इस डिवाइस की कीमत 499 डॉलर यानी करीब 41,103 रुपये है।
इस डिवाइस की सभी डिटेल अभी तक रिवील नहीं की गई है, लेकिन वीडियो में देखा जा सकता है डिवाइस में आगे की तरफ 3 सेंसर लगे हैं। इसके अलावा, हैडसेट में हाई-रेजलूशन कलर मिक्सड रियलिटी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।