Edited By: Harshit Harsh | Published By: Harshit Harsh | Published: May 17, 2023, 04:23 PM (IST)
मोबाइल डिवाइस और टेलीकॉम सेवाओं से संबंधित शिकायतों के लिए सरकार ने नया संचार साथी (Sanchar Saathi) ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल के जरिए मोबाइल फोन यूजर्स अपनी समस्याओं को रिपोर्ट कर सकते हैं। दूरसंचार विभाग का यह पोर्टल को TAFCOP (टेलीकॉम एनालिटिक्स फॉर फ्रॉड मैनेजमेंट एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन) और CEIR जैसी एजेंसियों के सहयोग से ऑपरेट होगा। इसमें यूजर्स अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक या ट्रैक कर सकेंगे। साथ ही, अपने नाम पर जारी हुए SIM कार्ड और मोबाइल नंबर का भी पता लगा सकेंगे। और पढें: सेकंड हैंड मोबाइल लेते वक्त भूलकर भी न करें ये गलती, बस 2 मिनट में जानें फोन चोरी का है या नहीं
Sanchar Saathi Portal आने वाले समय में टेलीकॉम यूजर्स को धोखाधड़ी, ऑनलाइन फ्रॉड आदि से बचाएगा। अगर, आपका भी स्मार्टफोन या मोबाइल खो गया है या फिर चोरी हो गया है, तो इस पोर्टल के जरिए आप उसे ट्रैक कर सकेंगे। यही नहीं, उस मोबाइल डिवाइस का IMEI नंबर भी ब्लॉक कर सकेंगे। आइए, जानते हैं संचार साथी की इस सुविधा के बारे में… और पढें: Sanchar Saathi App: सरकार ने वापस लिया फोन में ऐप के अनिवार्य होने का फैसला, जानें वजह
किसी भी खोए या चोरी हुए मोबाइल को ट्रैक करने और ब्लॉक करने के लिए उसके IMEI नंबर की जरूरत होगी। दूरसंचार विभाग के इस पोर्टल पर आपको अपने खोए हुए मोबाइल फोन नंबर का IMEI नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद दिए गए जरूरी स्टेप्स को फॉलो करना होगा। हम आपको इस पोर्टल पर अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने के आसान स्टेप्स बताने जा रहे हैं। और पढें: Sanchar Saathi ऐप फोन में अनिवार्य नहीं, कर सकते हैं डिलीट: सरकार ने किया साफ
इन आसान स्टेप्स को फॉलो करने के बाद अगर किसी ने आपका फोन चुराया होगा तो वो उसे इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। CEIR आपके द्वारा दी गई जानकारियों को वेरिफाई करने के बाद डिवाइस को ब्लॉक कर देगा।