comscore

आपके साथ हो गया है ऑनलाइन स्कैम? साइबर क्राइम पोर्टल पर ऐसे करें रिपोर्ट

ऑनलाइन स्कैम का शिकार होने पर लोग घर बैठे-बैठे भी साइबर क्राइम पोर्ट के जरिए इसकी शिकायत कर सकते हैं। इस सरकारी पोर्टल पर जाकर कोई भी अपने साथ हुए साइबर क्राइम की डिटेल शेयर करके रिपोर्ट कर सकता है।

Edited by Mona Dixit |Published: Aug 17, 2023, 12:32 PM (IST)

Highlights

  • नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन स्कैम की रिपोर्ट कर सकते हैं।
  • पोर्टल पर आपको अपनी और साइबर क्राइम की डिटेल देनी होगी।
  • पोर्टल का हेल्प लाइन नंबर 1930 है।

समय के साथ-साथ भारत में ऑनलाइन स्कैम बढ़ता जा रहा है। आए दिन ऑनलाइन स्कैम के मामले सामने आते रहते हैं। स्कैमर्स सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप और टेलीग्राम के जरिए स्कैमर्स लोगों को नौकरी का लालच देते हैं और उनके साथ फ्रॉड करते हैं। इसके अलावा और भी कई प्लेटफॉर्म जैसे यूट्यूब आदि के जरिए लोगों के साथ ऑनलाइन ठगी हो जाती है। news और पढें: WhatsApp में अभी ON कर लें ये खास सिक्योरिटी फीचर, स्कैमर्स नहीं बना पाएंगे आपको अपना शिकार

ऐसी घटना के लिए कोई भी सीधे पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके अलावा, वो घर बैठे-बैठे ही नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर जाकर भी शिकायत कर सकते हैं। news और पढें: AI Deepfake Scam: नकली वीडियो बनाकर ठगी को दिया अंजाम, ऐसे करें खुद का बचाव

इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को साइबर अपराधों की रिपोर्टिंग के लिए बनाया गया है। आपको अपने साथ हुए ऑलाइन स्कैम की खबर 24 घंटे के भीतर देनी होगी, जिससे कि पुलिस तुरंत ट्रांजेक्शन को ट्रैक कर सके। news और पढें: क्या होता है Dark Web और यह आम इंटरनेट से अलग क्यों है? भारत के लोग हो रहे शिकार, ऐसे बचें

अगर आपको National Cyber Crime Reporting Portal की जानकारी नहीं है तो परेशान न हों। हम आपको आज इस पोर्टल पर शिकायत करने का पूरा प्रोसेस बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं।

ऑनलाइन स्कैम की ऐसे करें रिपोर्ट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल सरकार की एक पहल है। इसका उद्देश्य साइबर अपराध के पीड़ित लोगों को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने में मदद करना है। यह पोर्टल महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर खास ध्यान देता है।

साथ ही, सभी प्रकार की साइबर क्राइम शिकायतों को भी सुलझाता है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 भी है। पोर्टल पर शिकायत करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करें।

पूरा प्रोसेस

  • इसके लिए सबसे पहले National Cyber Crime Reporting Portal पर जाएं।
  • अब होम पेज पर आपको File a complaint का ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक कर दें।

  • फिर स्क्रीन पर सामने आ रहे I Accept ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां report cyber crime पर क्लिक कर दें।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

  • अब आपको कई डिटेल जैसे स्टेट नेम, लॉग इन आईडी, मोबाइल नंबर और OTP डालकर सबमिट करना होगा।

  • फिर उस साइबर क्राइम के बारे में डिटेल दें, जिसकी रिपोर्ट करना चाहते हैं।
  • फॉर्म में चार सेक्शन होंगे। इसमें सामान्य जानकारी, पीड़ित की जानकारी, साइबर क्राइम की जानकारी और प्रीव्यू शामिल है।
  • इसके बाद ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपको घटना की डिटेल जैसे स्क्रीनशॉट या फाइलें लगानी होगी। एक बार जब आप डिटेल दर्ज कर लें तो ‘सेव एंड नेक्स्ट’ पर क्लिक करें।
  • यदि आपको किसी पर शक है तो उस संदिग्ध व्यक्ति के बारे में डिटेल भरें।
  • जानकारी वेरिफाईड करें और ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
  • आपको एक कन्फर्मेशन मैसेज आएगा कि आपकी शिकायत दर्ज कर ली गई है। साथ ही एक ईमेल मिलेगा, जिसमें शिकायत आईडी और अन्य संबंधित डिटेल होंगे।